रोहित ठाकुर ने घुंघलीधार में 1.23 करोड़ के विद्युत नियंत्रण केंद्र के आधुनिकीकरण परियोजना का किया शिलान्यास

by

शिमला 27 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल क्षेत्र के घुंघलीधार में 22 किलोवाट विद्युत नियंत्रण केंद्र के आधुनिकीकरण परियोजना की आधारशिला रखी।
उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 23 लाख रुपये से निर्मित होने वाले इस विद्युत नियंत्रण केंद्र के आधुनिकीकरण से जुब्बल क्षेत्र की 11 पंचायतों और नगर पंचायत जुब्बल के बाशिंदों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी और कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इन 11 पंचायतों में एनएसी जुब्बल, जय पीडी माता, शीली, पराली, धार, बधाल, बरठाता, कथासु, मंढोल, कोट काइना, शील और सारी शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री ने गिलटारी पंचायत में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
शिक्षा मंत्री ने गिलटारी पंचायत में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल महासू क्षेत्र का प्रमुख खेल रहा है और क्षेत्र के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह नशाखोरी से बचें और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं और कड़ी मेहनत करके अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें।
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जनकल्याणकारी नीतियों से स्वस्थ समाज का निर्माण हो रहा है और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वर्तमान राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षकों के 6000 पदों को शीघ्र भरा जाएगा ताकि निर्धन वर्ग के छात्रों को घर द्वार पर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों को सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि किसानों को अपने उत्पाद मंडी में पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो और उनकी प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके।
रोहित ठाकुर ने युवक मंडल गिलटारी को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को 20 हजार की राशि दी।
इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका समाधान किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान, अधीक्षण अभियंता विद्युत केएल शर्मा, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, पंचायत जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 29 जनवरी को प्रातः 11

ऊना, 28 जनवरी: उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला परिषद भवन ऊना में जिला के सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएगे। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमक्राफ्ट उत्पादों एवं हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग : दिल्ली हाट में आयोजित हिम महोत्सव में विभाग को 5 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

कुल्लू  :  प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली हाट में 30 दिसम्बर 2023 तक  आयोजित होने वाले ‘हिम महोत्सव’ में हिमक्राफ्ट उत्पादों व हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग है। इसके अंतर्गत  हिमक्राफ्ट (हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन के समाधान को वन संपदा का संवर्धन महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा बेलपत्र का पौधा चंबा वन वृत्त के तहत 526 हेक्टेयर भूमि में होगा पौधारोपण विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने 1.40 करोड़ से निर्मित बघाल स्कूल के भवन का किया लोकार्पण

क्यारवी रियोघाटी मार्ग को जल्द बहाल करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र के दौरे पर थे जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में...
Translate »
error: Content is protected !!