लघु व्यापारियों व उद्यमियों तथा किसानों को आसान ऋण उपलब्धता सुनिश्चित हो : कुलदीप सिंह पठानिया

by

जिला परामर्शदात्री समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चम्बा में जिला परामर्शदात्री समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक ने बताया कि यह त्रैमासिक सभा वित्तीय वर्ष 2024-25, की आखिरी तिमाही मार्च 2025 की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत ₹1410.41 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें जिला ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1637.22 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया, जो कि 116.10% है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा जिला चम्बा में बैंकों के पास कुल ₹7338.41 करोड़ की जमा राशि है। किन्तु उसकी तुलना में ऋण बहुत कम वितरित किए हैं जिस कारण जिला का ऋण-जमा अनुपात कम है। उन्होंने ने सभी बैंकों को कहा की जिले में छोटे व्यापारियों व उद्यमियों तथा किसानों को बिना किसी परेशानी के ऋण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बैंकों को कहा जो लोग किसी बीमारी के कारण या घर में कमाने वाले की मृत्यु के बाद ऋण चुकाने में असमर्थ हैं ऐसे लोगों के लिए बैंकों द्वारा कोई नीति लाई जाए जिसमें ब्याज इत्यादि माफ करने की सुविधा हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी बैंक जिला के किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड से जोड़ें और सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाएं। उन्होने स्मरण करवाया कि चम्बा जिला आकांक्षी जिला चयनित हुआ है तथा इसके मुख्य संकेतक, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड तथा शिक्षा ऋण की अधिक जागरूकता के लिए कैंप लगाने के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी संकेतकों के नीति आयोग द्वारा दिये गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर ने कहा बैंक छोटे ऋण ग्राहकों को प्रदान नहीं कर रहे हैं जिस कारण बहुत लोग बाहर से मनमाने ब्याज पर ऋण ले लेते हैं जिससे उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बैंकों कहा कि बैंक ग्राहकों के प्रति सहानुभूति रखें और उन्हें सुविधजनक सेवाएं प्रदान करें।
बैठक में आशीष सांगरा एलडीओ भारतीय रिजर्व बैंक शिमला ने बैंकों को निर्देशित किया कि मासिक कैंप में डिजिटल साक्षरता पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ बैंक केवल कुछ ही क्षेत्रों में ऋण दे रहें हैं जबकि उन्हें सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए। यह बैंकों के लिए आवश्यक है कि वे अपने आवंटित लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण को संतुलित करें।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ने बैंको को निर्देश दिये कि बैंक सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों जैसे, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि इत्यादि का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि बैठक में उनके द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर आगामी समय में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में विधायक चंबा नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम प्रियांशु खाती, एलडीओ भारतीय रिजर्व बैंक आशीष सांगरा, डीडीएम नावार्ड राकेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन महीने से विभाग ने नहीं ली सुध: बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता : जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा है डंगा

एएम नाथ। चम्बा (साहो) :   सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है। इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की नहर है। नहर के रिसाव से कुड्डी मोड़ पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां : जयराम ठाकुर

भारत सरकार कर चुकी है शुरुआत, तुर्की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस के कांट्रैक्ट किए रद्द एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुलमर्ग में हुई इंडिया शीतकालीन खेलो प्रतियोगिता : हिमाचल की टीम के खिलाड़ियों ने 32 पदक जीतकर पहला स्थान किया हासिल

कुल्लू : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुई इंडिया शीतकालीन खेलो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने 32 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। सेना की टीम 28 पदक लेकर दूसरे और...
हिमाचल प्रदेश

एचएएस परीक्षा 2023 का संभावित शेड्यूल जारी : प्रिलिमनरी एग्जाम 11 जून 2023 को, सितंबर में मेन्स परीक्षा

शिमला: हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस परीक्षा 2023 का संभावित शेड्यूल जारी हो गया है। लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष 2023 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शेड्यूल के मुताबिक, फरवरी के...
Translate »
error: Content is protected !!