लव मैरिज के खिलाफ नहीं, लेकिन सेम सेक्स मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध के खिलाफ … बोले हरियाणा के खाप नेता

by

जींद :  जींद में आयोजित खाप महापंचायत ने कई मुद्दों पर चर्चा की. सेम सेक्स मैरिज, लव मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर लिये गये फैसलों की जानकारी बिनैण खाप के प्रमुख रघुबीर नैन ने दी। हरियाणा के जींद में रविवार को खाप महापंचायत हुई।  खाप महापंचायत ने सेम सेक्स मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध की मांग की। बिनैण खाप के प्रमुख रघुबीर नैन ने बताया कि महापंचायत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि खाप पंचायत लव मैरिज के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन घरवालों की सहमति जरूरी है। घरवालों की सहमति के बिना बच्चों की शादी नहीं हो सकती।  उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों का नुकसान नहीं पसंद कर सकते।

घुबीर नैन ने कहा, ”ऐसे में शादी विवाह के मौके पर भी माता-पिता की मर्जी का सम्मान रखा जाना चाहिए। उन्होंने एक ही गोत्र में शादी को भी रोकने की मांग की।  रघुबीर नैन ने कहा कि समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशनशिप पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप से जन्मे बच्चों को संपत्ति का अधिकार कैसे मिलेगा।

उन्होंने समलैंगिक विवाह का जिक्र करते हुए कहा, ”जो काम पशु नहीं करते, वो लोग कैसे कर सकते हैं. क्या इंसान जानवरों से भी बदतर हो गया है?

लव मैरिज के लिए माता पिता की सहमति जरूरी-   रघुबीर नैन ने कहा कि खाप महापंचायत के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात कर संबंधित मुद्दों को उठायेंगे।   उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर दबाव बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष से भी प्रतिनिधि मुलाकात करेंगे।  रघुबीर नैन ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ धरना देंगे।  उन्होंने मांग की कि सरकार हिंदू कोड बिल में संशोधन भी किया जाये। हिंदू कोड बिल में संशोधन नहीं होने और मांग पूरी नहीं होने के खिलाफ खाप महापंचायत का आंदोलन होगा। महापंचायत के लिए 300 खापों को निमंत्रण दिया गया था। हरियाणा, गुजरात, यूपी, दिल्ली, पंजाब राजस्थान की खापों के प्रतिनिधियों ने महापंचायत में शिरकत की। खाप महापंचायत ने फैसला लिया किया सामाजिक ताना बाना को खराब करने वाले मुद्दों पर सरकार से कानून में संशोधन की मांग की जायेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी….. 85920 है मंथली सैलरी

चंडीगढ़ : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट की तलख टिप्पणी : सरकार को बिना निचोड़े कुछ भी नहीं निकल रहा

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने न्याय प्रदान प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आवास जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करने में ढुलमुल रवैया अपनाने पर सरकार पर कड़ी टिप्पणी की...
article-image
पंजाब

किसानों को फसलों के अवशेषों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 1 जून :  जीआईजेड-जीपीएस रिन्यूएबल प्रोजेक्ट और वर्टीवर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गढ़शंकर के गांव गढ़ी में फसलों के अवशेषों के प्रबंधन संबंधी कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया। ये...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर, 27 सितंबर: विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से...
Translate »
error: Content is protected !!