लांडा से अलग होकर और खूंखार हुआ रिंदा, दोनों थे जिगरी दोस्‍त : माफिया से हाथ मिलकर दिया चंडीगढ़ ब्‍लास्‍ट को अंजाम

by

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की एक कोठी में बुधवार शाम को कम तीव्रता के विस्‍फोट के मामले की जांच पंजाब पुलिस के साथ-साथ राष्‍ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए भी कर रही है. दावा किया जा रहा है कि वारदात के पीछे पाकिस्‍तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा  है.  जांच एजेंसियों का मानना है अपने जिगरी दोस्‍त लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा से अलग होने के बाद वो और भी ज्‍यादा खूंखार हो गया है. रिंडा एक खालिस्‍तानी आतंकी है. पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड एसपी पहले इस मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे. माना जा रहा है कि उन्‍हीं को निशाना बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया.

मकान मालिक ने दावा किया है कि ऑटो में सवार दो लोगों ने घर पर ग्रेनेड फेंका. इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घर की खिड़कियां और बगीचे में रखे कुछ गमले टूट गए. सीसीटीवी फुटेज में दो दिन पहले दो युवकों को इलाके की रेकी करते हुए देखा जा सकता है. इसके तुरंत बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. एनआईए के सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ समय में रिंडा और लांडा से जुड़े लोगों की अरेस्टिंग से यह पता चला है कि यह दोनों अब साथ काम नहीं कर रहे हैं.

:-हैप्‍पी पासिया के साथ बनाया नया गैंग :   इन आतंकियों के इरादों का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि लांडा साल 2022 में पंजाब पुलिस की खुफिया यूनिट के दफ्तर पर रॉकेट लॉन्‍चर से हमला करवा चुका है. लांडा से अलग होने के बाद रिंडा और भी खतरनाक हो गया है. सूत्रों का दावा है कि अपने नए सहयोगी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया के साथ मिलकर रिंडा ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हैप्‍पी इस वक्‍त अमेरिका में छुपा बैठा है. वहीं, से भारत में चल रहे अपने आतंक के नेटवर्क को वो ऑपरेट कर रहा है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑटो सवार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया. एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कथित तौर पर हैप्‍पी पासिया द्वारा चंडीगढ़ ब्‍लास्‍ट की जिम्‍मेदारी ली गई.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुफत काूननी सलाह मशविरा लेने के लिए उपमंडल या होशियारपुर कार्यालय में संपर्क करे : सीजेएम जोशी

गढ़शंकर: कानूनी सेवाए अथारिटी होशियारपुर के चैयरमेन कम जिला सैशन न्यायधीश के अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर एडवोकेट पवन कुमार, मलकियत सिंह सीकरी व पीएलवी नरिंद्र कुमार पम्मा दुारा जूम एप के मध्याम से...
article-image
पंजाब

शराब पीने वालो के लिए राहत की खबर : चुनावी वर्ष कारण सरकार नहीं बढ़ाएगी शराब

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी में सरकार टैक्स की लीकेज को रोकने पर ध्यान दे रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वोट वाली आप और कांग्रेस के उम्मीदवार हार गए, 16 वोट वाली बीजेपी उम्मीदवार जीत गए : न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी है, बल्कि देशद्रोह है’- बोले राघव चड्ढा

चंडीगढ़ : हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज थी, बल्कि देशद्रोह है। राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी...
article-image
पंजाब

100 करोड़ की हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर ।  बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल  और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बॉर्डर एरिया में हेरोइन बरामद की है। इस दौरान अमृतसर में 20 किलो...
Translate »
error: Content is protected !!