लापता लड़की का धर्म परिवर्तन आरोपित समुदाय ने भी कराया…. सरासर गैर कानूनी : पुलिस पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब में जो कुछ भी हो रहा है। वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जिस तरीके से पीड़ित परिवार के साथ ज्यादती कर रही है और समुदाय विशेष का साथ दे रही है वह सरासर गलत है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पक्षपात पूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार और उनके सहयोगियों को ही प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। प्रशासन और पुलिस का काम न्याय करना है.पीड़ित का साथ देना है न कि सरकार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करना है।

पुलिस एक तरफ पीड़ित के साथ न्याय नहीं कर रही है दूसरी तरफ से उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि देवभूमि में इस तरीके के घटनाओं को हम सहन नहीं करेंगे। आरोपी के साथ खड़ी है. पुलिस आरोपी के परिवार और उनके समर्थकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भी सामने आया है कि आरोपित समुदाय ने लापता लड़की का धर्म परिवर्तन भी कराया है। जो सरासर गैर कानूनी है। हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार ने ही धर्म परिवर्तन के कानूनों को सख्त करते हुए हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 को पारित किया था. जिसमें गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करने पर 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इतना सख्त कानून होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई करवाई इस मामले में भी नहीं की जा रही है. इसके पीछे सिर्फ एक वजह है कि पुलिस और प्रशासन अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी प्रशासन और सरकार से गुजारिश है कि वह इस मामले में परिवार के साथ किसी भी तरीके का पक्षपात न करे. जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके, इस तरीके की घटनाओं पर रोक लग सके और शांति का वातावरण स्थापित हो सके।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन : यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा

ऊना : पुलिस सदर थाना ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला कर्मचारी पर चाकू से होटल में कार्यरत कुक ने किया हमला

एएम नाथ। धर्मशाला : पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले कुक ने यहां एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!