लाला लाजपतराय जी के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन ; शहीद हमारे देश का गौरव, इनकी कुर्बानी अनमोल: ब्रम शंकर जिंपा

by

लाजपतराय शिक्षण केंद्र को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की
होशियारपुर, 18 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव है और देश के खातिर इनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज कभी भी अपने शहीदों का ऋण अदा नहीं कर सकता है। वे आज लाजपतराय शिक्षण केंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद लाला लाजपतराय जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाला लाजपतराय एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें हम पंजाब केसरी के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अंग्रेजी अर्थव्यवस्था के समानांतर पंजाब नेशनल बैंक व लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना की थी। आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लाला लाजपतराय ने साइमन कमिशन का विरोध करते हुए अंग्रेजी फौज की ओर से किए लाठीचार्ज में जख्मी होकर शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि आज मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीदों के सपनों पर काम करते हुए इसे ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लाजपतराय शिक्षण केंद्र अहम भूमिका अदा कर रहा है और बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ा रहा है, जो कि प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी प्रारंभिक शिक्षा इसी स्कूल से ली थी। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूल के समय व अध्यापकों को याद करते हुए उन्हें भी नमन किया। उन्होंने लाजपतराय शिक्षण संस्थान को दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। समागम के दौरान स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर प्रिंसिपल रेनू बाला, जसवंत पठानिया, संजीव अरोड़ा, भरत गंडोत्रा, वरिंदर कुमार शर्मा, प्रेम सिंह, जगदीप सिंह खेड़ा, अतुल, हरमिंदर सिंह, जतिंदर पाल कौर, अमरिंदरपाल कौर के अलावा लाजपतराय शिक्षण केंद्र के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हल्लूवाल व मनोलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां दिन। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा के चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटा : ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस – आरोपी  अरेस्ट को दी सूचना

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास आजमगढ़ की एक युवती से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बेसुध...
article-image
पंजाब

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध : ज़िले के 14 परीक्षा केंद्रों में होगी सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा

ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध होशियारपुर, 5 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब

कैंटर-बाइक की टक्कर , दो लोगों की मौत : गढ़शंकर के पदराणा गांव के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना

गढ़शंकर : गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर पदराणा गांव के पास हुई कैंटर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय निर्मलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!