लास्ट सीन….गवाहों के बयान : नाबालिग के अपहरण व हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

by

लुधियाना :  गांव मलाक में कैफे चलाने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी गुरवीर सिंह अपने साथ अनमोलप्रीत को कैफे पर लाया था। बाद में वह उसे सफेद ज़ेन कार में बैठाकर जगराओं की ओर ले गया।

गांव मलाक निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैवी को 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लुधियाना की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह बाजवा ने मामले को गंभीर तो माना, लेकिन इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ की श्रेणी में न रखते हुए मौत की सजा देने से इनकार कर दिया। अदालत ने आरोपी पर कुल चार लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश भी दिए। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। आरोपी की उम्र, पारिवारिक पृष्ठभूमि और सुधार की संभावना को देखते हुए फांसी की सजा न्यायसंगत नहीं होगी। इसलिए कानून के तहत उम्रकैद ही उपयुक्त सजा मानी गई।

           यह मामला 30 जून 2019 की शाम का है। गांव मलाक निवासी किसान हरदीप सिंह उर्फ काली पंच का 15 वर्षीय बेटा अनमोलप्रीत सिंह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से खेलने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक तलाश के बाद परिजन उसके दोस्त हरजोत सिंह के घर पहुंचे। इसी दौरान हरजोत के मोबाइल फोन पर एक व्हॉट्सऐप मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि काली मेंबर को कह दे, उसका लड़का हमारे पास है। कल सुबह 10 बजे तक 20 लाख रुपये नहीं दिए तो लड़के को मार देंगे। पुलिस को बताया तो तुरंत मार दिया जाएगा। यह मैसेज एक विदेशी व्हॉट्सऐप बिजनेस नंबर से भेजा गया था, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 1 जुलाई 2019 को थाना सदर जगराओं में एफआईआर नंबर 124 दर्ज की गई। शुरुआत में मामला धारा 364-A आईपीसी (फिरौती के लिए अपहरण) के तहत दर्ज हुआ। बाद में हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ी गईं। जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर किक्कर सिंह को सौंपी गई।

लास्ट सीन….गवाहों के बयान
गांव मलाक में कैफे चलाने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी गुरवीर सिंह अपने साथ अनमोलप्रीत को कैफे पर लाया था। बाद में वह उसे सफेद ज़ेन कार में बैठाकर जगराओं की ओर ले गया। गवाह सुखमिंदर सिंह और मृतक के मामा मनजीत सिंह ने भी अदालत में बयान दिया कि उन्होंने अनमोलप्रीत को आखिरी बार गुरवीर सिंह के साथ उसी ज़ेन कार में जाते देखा था। अदालत ने इसे अहम “लास्ट सीन एविडेंस” माना। लगातार मिल रहे सुरागों के आधार पर पुलिस ने 3 जुलाई 2019 को आरोपी गुरवीर सिंह को उसी सफेद ज़ेन कार सहित गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में एक जोड़ी चप्पल, खाली लिम्का बोतलें व एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी के खुलासे पर पुलिस अखाड़ा ग्रिड नहर पुल के पास पहुंची, जहां से दूसरी चप्पल और आगे झाड़ियों में अनमोलप्रीत का शव बरामद हुआ। परिजनों ने चप्पलों की पहचान मृतक की चप्पलों के रूप में की।

साइबर फॉरेंसिक रिपोर्ट बनी निर्णायक ; एफएसएल और साइबर सेल की रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि फिरौती का व्हॉट्सऐप मैसेज जिस नंबर से भेजा गया था, वह आरोपी गुरवीर सिंह का ही मोबाइल नंबर था। इसी डिजिटल साक्ष्य ने मामले की आखिरी कड़ी जोड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

टेंपू से टकरा कर घायल हुए व्यक्ति की मौत, केस दर्ज।

गढ़शंकर – टेंपू के साथ टकराकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत होने के कारण गढ़शंकर पुलिस ने टेंपू चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जोगिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 संपन्न

एएम नाथ। शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने गत सायं तीन दिवसीय चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सुखमणि साहिब जी का करवाया पाठ : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर। अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यालय में सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। पिछले दो वर्षों में अनगिनत बच्चों के सपनों को साकार करने में सक्षम होने के...
article-image
पंजाब

फसलों को प्रोसेस कर मार्किट में बेचने पर किसान कमा सकते हैं अधिक लाभ: मुख्य कृषि अधिकारी

कृषि विभाग की ओर से पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड फूड प्रोसेसिंग विषय पर करवाया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स होशियारपुर : फसली विभिन्नता स्कीम के अंतर्गत मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!