416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 2 महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 7 जुलाई  : माहिलपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो महिलाओं सहित तीन को 416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ़्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई ओंकार सिंह व पुलिस पार्टी ने जस्सोवाल टी पॉइंट पर आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देख कर पीछे मुड़ने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र सीता राम निवासी सरदूला पुर थाना माहिलपुर बताया, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। दूसरे मामले में ए एस आई चतविंदर सिंह व पुलिस पार्टी माहिलपुर लंगेरी रोड से भारटा गांव की और जा रही थी तो सामने से आ रही दो महिलाओं ने पुलिस को देखकर लिफाफा नीचे फेंक दिया और पीछे की तरफ जाने लगी, पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम कैलाश कौर पत्नी कश्मीरी लाल निवासी बीडीओ कालोनी माहिलपुर व दूसरी ने अपना नाम ऊषा रानी पत्नी मुख्तयार सिंह निवासी लंगेरी रोड माहिलपुर बताया। कैलाश कौर द्वारा फेंके लिफाफे से 123 ग्राम व ऊषा रानी द्वारा फेंके लिफाफे से 183 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में तीनों के खिलाफ थाना माहिलपुर में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल में श्री शिव महापुराण कथा का आज होगा शुभारंभ : संजीव राणा

गढ़शंकर : गांव कोकोवाल में श्री शिव महापुराण कथा आज 28 मार्च से 7 अप्रैल तक शाम 6 वजे से रात 9 वजे तक रोजाना श्री हरिओम शास्त्री बिलासपुर वाले करेंगे। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

72nd Annual Annual Mela at

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 27 :  The 72nd annual Mela at the ancient Maa Durga Mandir in village Bham is being organised from July 29–31 under the leadership of the Mandir Mukh sevadar, Behan Vinod...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे

कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार बढ़ाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बेहराम में आर-सेटी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने को कहा सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को सुनने की शक्ति की जांच मशीन और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज : भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर...
Translate »
error: Content is protected !!