अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 7 जुलाई  : माहिलपुर पुलिस ने टूरिस्ट बस दुर्घटना में मिरतक गगनदीप के पिता शशि पाल पुत्र मलूक चंद निवासी भाँगला थाना मुकेरियां के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281,106 बी एन एस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शशि पाल ने माहिलपुर पुलिस को बताया कि उसका 32 वर्षीय लड़का गगनदीप सिंह सरकारी स्कूल आदर्श नवां गराँ थाना पोजेवाल में पढ़ाता है और गढ़शंकर के गोलियां गांव में बच्चों के साथ रहता था। उसने बताया कि 6 जुलाई की सुबह वह दसूहा से बस नंबर बीआर 28 पी 3502 में करीब 3 वजे होकर गढ़शंकर को चला था, उन्होंने बताया कि साढ़े पांच बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि उक्त बस का माहिलपुर के पास एक्सीडेंट हो गया है जिसमे गगनदीप की मौत हो गई है। इस बयान पर थाना माहिलपुर में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 हजार रिश्वत लेते कानूनगो वीरिंदर सिंह को विजिलैंस ने किया गिरफ्तार

फरीदकोट : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार करने वालों को पिछले समय से पकड़ा जा रहा है, लेकिन फिर भी भ्रष्टाचारी बाज नहीं आते। मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट विजिलेंस विभाग ने कानूनगो हलका गोलेवाला...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी ने बीत इलाके के लोगों की मांगें व समस्याएं डिप्टी स्पीकर रोड़ी के समक्ष रखी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : बीत भलाई कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मालकिन का AC फिटिंग करने आये युवक पर आया दिल, दोनों फरार : पति ने एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया

पानीपत :  कब किसका दिल, किस पर आ जाए कह पाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया पानीपत में भी सामने आया है। यहां पचरंगा बाजार निवासी को घर में एसी फीटिंग कराना महंगा...
article-image
पंजाब

गैर-विभागीय ड्यूटी पर भड़की आंगनवाड़ी यूनियन : राशन कार्ड वेरिफिकेशन का बहिष्कार …आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों पर लगातार बढ़ाए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों का कड़ा विरोध करते हुए ब्लू और स्मार्ट राशन कार्डों की वेरिफिकेशन के लिए लगाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!