लाहल गाँव के लिए राहत, डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : ग्रीनको प्रोजेक्ट बुझाएगा लाहल गांव के लोगों की प्यास

by

पानी की दिक्क़त को दूर करने को प्रोजेक्ट खर्च करेगा 63 लाख रुपये

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :.जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लाहल गांव के लोगों को बरसात के मौसम में भी पानी की कमी से परेशान होना पड़ रहा है। मगर अब जल्द ही ग्रीनको प्रोजेक्ट ने लोगों की दिक्क़त को देखते हुए उक्त समस्या का स्थाई समाधान करने की ठानी है। ये सब विधायक डॉ. जनक राज के प्रयास से ही हो पाया है। विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि ग्रीनको पॉवर प्रोजेक्ट लाहल गांव में पानी कि समस्या के हल के लिए 63 लाख रुपये खर्च करेगी। इसका कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

गौर हो कि भरमौर के लाहल गाँव की लगभग बीस वर्ष पुरानी पानी की समस्या भी ग्रीनको प्रोजेक्ट के बनने से पैदा हुई थी।
जिससे गांव के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन उनकी समस्या के समाधान को लेकर विभाग की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाए गए। लोगों का कहना है कि हम तो गुजारा कर रहे थे मगर पशुओं को पानी पिलाने की बड़ी दिक्क़त थी।
गांव वासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से विधायक डॉ. जनक राज को अवगत करवाया। साथ ही इस समस्या का स्थाई हल करवाने की गुजारिश की। विधायक डॉ. जनक राज ने पानी की दिक्क़त को लेकर ग्रीनको प्रोजेक्ट के अधिकारियों से बात की। ग्रीनको प्रोजेक्ट उक्त समस्या को दूर करने को तैयार हो गया। प्रोजेक्ट ने लाहल गांव के लिए पानी का प्रबंध करने को 63 लाख रूपये की एक योजना बनाई है, जिसको जल्द शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट के साथ विधायक डॉ. जनक राज का उक्त कार्य के लिए धन्यवाद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम पर हमले की कोशिश : बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें

एएम नाथ। रोहड़ू :  डोडरा क्वार उपमंडल में बैठक के दौरान पंचायत सहायक सचिव ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब बीच-बचाव करने लगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह कुल्लू में उपायुक्त तोरुल एस रवीश रहीं मुख्य अतिथि

कुल्लू 16 सितंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन परिधि गृह कुल्लू में शनिवार को किया गया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूखे की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे अधिकारी : राघव शर्मा

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज सूखे की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मियों में सामान्य से...
Translate »
error: Content is protected !!