लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

by

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल की बच्ची लापता होने का मामला हिमाचल विधानसभा में उठा।इस मामले में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच गंभीरतापूर्वक कर रही है।

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया कि हिमाचल सरकार पंजाब सरकार से मामले को उठाए। ताकि 20 दिनों से गायब बच्ची का कोई सुराग मिल सके।

 जम्मू कश्मीर का रहने वाला  आरोपित :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ गुमशुदा बच्ची की तलाश कर रही है। इसके साथ आरोपित की भी तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया में यह लग रहा है कि आरोपित जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है।

13 अगस्त को कुल्लू आई थी महिला :  महिला उपचार के लिए कुल्लू गई थी, जहां से वह गायब हो गई। यह घटना 13 अगस्त की है। इस महिला का शव कीरतपुर पुलिस थाना के तहत बरामद हुआ, लेकिन बच्ची नहीं मिली। महिला का नाम सपना है, जिसकी हत्या हुई है। पुलिस ने जांच टीम बना रखी है और बहुत जल्द आरोपित सामने होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जनता की बेहतरी के लिए कर रही है दिन-रात कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में ट्यूबवेल व वार्ड नंबर 15 सीवरेज व गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 07 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में मुलाज़िमों व पेंशनरों ने विशाल रोष प्रदर्शन कर सरकार के लारों की गठरी फूंकी

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों का समाधान नहीं करने और मुख्यमंत्री के लगातार चौथी बार बैठक से भाग जाने के विरोध में पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!