लिपस्टिक लगा, चेहरे पर लाली लगाकर सलवार सूट पहन कर पहुंचा : गर्लफ्रेंड की परीक्षा देने पहुंचा

by

फ़रीदकोट  :  पंजाब के फरीदकोट जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए एक युवक ने न सिर्फ सलवाट सूट पहना, बल्कि चेहरे पर लाली और लिप्स पर लिपिस्टक लगाकर पहुंच गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि इतना सबकुछ करने के बाद उसे कोई पहचान नहीं पाया था। लेकिन जब फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए तो युवक की असलीयत सामने आ गई।

     जानकारी के अनुसार फरीदकोट जिले के कोटकपुरा में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा कोटकपुरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में अपनी गर्लफ्रेंड की जगह खुद बॉयफ्रेंड परीक्षा देने पहुंच गया। हालांकि वह परीक्षा देने से पहले ही पकड़ा गया। क्योंकि परीक्षा दल को उसकी संदिग्ध गतिविधि के कारण शंका हो गई थी। इसके बाद जब उसके फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए तो शक यकीन में बदल गया।

परमजीत कौर की जगह पहुंचा अंग्रेज सिंह :  उलेखनीय है कि  यह परीक्षा परमजीत कौर को देनी थी। लेकिन उसकी जगह उसका प्रेमी अंग्रेज सिंह परीक्षा देने पहुंच गया। उसने अपनी शक्ल भी पूरी तरह परमजीत जैसी ही बना ली थी। आम इंसान भी उसे मुश्किल से पहचान पाता। ऐसे में किसी तरह यूनिवर्सिटी स्टॉफ को पता चल गया तो उन्होंने सच्चाई सामने लाने के लिए फिंगर प्रिंट भी टेस्ट किए, जिसमें वह पकड़ा गया। इस मामले में यूनिवर्सिटी स्टॉफ द्वारा तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्जी तरीके से मचा हड़कंप :  इस प्रकार फर्जी तरीके से एग्जाम देने पहुंचे युवक की जानकारी मिलने पर यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। अगर जरा सी चूक हो जाती तो निश्चित ही वह युवक परीक्षा देकर चला जाता, चूंकि कई परीक्षाओं में एक साथ हजारों स्टूडेंट बैठते हैं। ऐसे में एक एक स्टूडेंट की बारीकि से जांच करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
पंजाब

पौने दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो नामजद

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने सुरिंदर पाल सिंह पुत्र चेतन दास निवासी बोहन के साथ विदेश भेजने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने ने आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

नशों को रोकने के लिए एक्शन प्लान : बेचने वालों को पकड़ कर नशे की तोड़ी जाएगी चेन

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशे के खात्मे के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान उन्होंने सीनियर अधिकारियों को नशे के खात्मे को लेकर कई आदेश दिए।...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर ने मेजर सिंह मौजी लाईब्रेरी में करवाया कवि सम्मेलन

गढ़शंकर: दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर दुारा मेजर सिंह मौजी लाईब्रेरी में कवि दरबार करवाया गया। जिसमें दरपन साहित्य सभा के कवियों ने भी हिस्सा लिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता की दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!