लिल्ली गाँव भनोता में माँ ज्वालामुखी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

by

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, आस्था के साथ ग्रहण किया प्रसाद

मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ सफल आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  लिल्ली गाँव भनोता स्थित माँ ज्वालामुखी मंदिर में आज एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माँ के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।
मंदिर कमेटी के प्रधान भब्बू मिंया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पवित्र स्थल पर समय-समय पर जागरण और भंडारों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गठित समिति द्वारा हर वर्ष एक बार विशेष रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों के साथ-साथ आस-पास की पंचायतों के लोग भी श्रद्धा पूर्वक भाग लेते हैं।
भंडारे की शुरुआत विधिवत शांति हवन और माँ ज्वालामुखी के पूजन के साथ की गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से प्रसाद प्राप्त हो सका।
स्थानीय निवासी गुरुचरण, जो कि सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हैं, तथा करमचंद निवासी कुटला ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और माँ ज्वालामुखी उनकी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।
वहीं राजू भाई पुखरयाना ने बताया कि इस मंदिर में माँ ज्वालामुखी पिंडी रूप में विराजमान हैं और प्राचीन काल से भक्तों की रक्षा करते हुए उनकी हर मनोकामना पूरी करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद सदैव भक्तों पर बना रहता है और वे सभी को बुरी विपत्तियों से बचाती हैं।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में धार्मिक एकता और आस्था की मजबूत मिसाल पेश की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खादी एवं ग्रामोद्योग को सशक्त बनाने के लिए यूटी गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 9 जून। खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से आज चंडीगढ़ यूटी गेस्ट हाउस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 12 अप्रैल को

सोलन : ज़िला सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 15 से 17 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) कसौली नारायण सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा श्रावण अष्टमी मेला : श्रावण अष्टमी मेले के दौरान 500 गृह रक्षक देंगे सेवाएं

बिलासपुर, 15 जुलाई :  श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC का लोगों से आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान : भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य पर नौवां आयुर्वेद दिवस आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अक्तूबर। देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें आयुर्वेद दिवस समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!