लिवासा अस्पताल ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी से टांग और पैर को ऐम्प्युटेट होने से बचाया

by

होशियारपुर: लिवासा अस्पताल में जटिल माइक्रोवस्कुलर सर्जरी के द्वारा बाईं टांग को काटने से बचाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति को एक नया जीवन मिला । व्यक्ति को इंडस्ट्रियल ट्रॉमा के बाद लिवासा में बहुत गंभीर स्थिति में लाया गया था
ऑर्थो सर्जन आदित्य अग्रवाल और डॉ. सौरभ वशिष्ठ ने एक्सटर्नल फिक्सेशन का उपयोग करके मरीज के पैर को स्थिर किया, जो अंग को बचाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मरीज की स्टैबलज़ैशन के बाद, प्लास्टिक सर्जन डॉ. निखिल मक्कर ने जटिल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से रोगी की टांग और पैर को ऐम्प्युटेट होने से बचाया।
डॉ. निखिल मक्कर ने कहा, “हमने हड्डी और घाव के कवर के लिए एक फ्री फ्लैप प्रोसीजर किया, जिससे मरीज के टांग और पैर को बचाया जा सका।
सौरभ वाशिष्ट ने कहा, “ औद्योगिक घटनाओं के कारण अंग कटना आम बात है। यदि उपचार न किया जाए, तो कटा हुआ अंग हमेशा के लिए खत्म हो जाता है, जिससे व्यक्ति आजीवन दिव्यांग हो जाता है। हालांकि, शीघ्र और उचित उपचार के साथ, कटे हुए शरीर के अंग को फिर से जोड़ा जा सकता है, और माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के माध्यम से रक्त प्रवाह को बहाल किया जा सकता है, जिससे रोगी सामान्य कार्य करने में सक्षम हो सकता है।”
डॉ. निखिल मक्कर ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रीइम्प्लांटेशन की सफलता विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें कटा हुआ हिस्सा, चोट की प्रकृति, चोट और सर्जरी के बीच का समय और कटे हुए हिस्से को कैसे संरक्षित किया गया था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए एक अनुभवी माइक्रो वैस्कुलर सर्जन और विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो केवल कुछ ही अस्पतालों में उपलब्ध हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस चौकी के पास विस्फोट : सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूटी

संगरूर । कस्बा बादशाहपुर पुलिस चौकी के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट से पुलिस चौकी के बगल में स्थित सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटियाला डॉ. नानक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर : 25 अक्टूबर को सराज, नाचन व धर्मपुर में प्रत्याशियो के नामांकन पत्र भरने दौरान रहेगी साथ

गढ़शंकर :कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को इलेक्शन खत्म होने तक प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा*

केंद्र व राज्य सरकारों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत  गढ़शंकर, 3 सितंबर।  पंजाब में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धरती पर कुछ बचा नहीं है जिस पर सुक्खू सरकार ने टैक्स न लगाया हो : जयराम ठाकुर

साल में एक बार से ज्यादा बीमार होने वाले मरीज क्या करेंगे केंद्र सरकार जब फ्री जांच और इलाज की सुविधा दे रही है तो सुक्खू सरकार क्यों छीन रही है एएम नाथ। बिलासपुर...
Translate »
error: Content is protected !!