लुटेरे पंजाब में घुस गए -दिल्ली को बर्बाद करने के बाद …अपनी हरकतों से बाज आंए नहीं लोग ईंट मारेंगे : सिरसा

by
पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की ओर से ‘शिक्षा क्रांति’ के जरिए टीचर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स खुलवाने के आदेश पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बाद करने के बाद, दिल्ली के स्कूलों को बर्बाद करने के बाद पंजाब को भी बर्बाद करने का काम शुरू कर दिया है। पहले नशे से बर्बाद किया, फिर क्राइम से बर्बाद किया, फिर कर्ज से बर्बाद किया और अब हमारी जो शिक्षा प्रणाली जो कभी देश की बेस्ट शिक्षा प्रणाली मानी जाती थी अब उसको तबाह करने के लिए, अब वह हमारे टीचर्स को आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया पर वॉलेंटियर बना रहे हैं।
आंसू आ जाते होंगे भगत सिंह की आंखों में भी 
सिरसा ने कहा कि उन्होंने तुगलक की फरमान जारी किया है वहां के टीचर्स अपना ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट खोलेंगे उसको लेकर खास निर्देश भी दिए गए हैं कि उनका कोई मंत्री या विधायक स्कूलों में आएगा तो टीचर उसका लाइव टेलीकास्ट करेंगे, वीडियो बनाएंगे। यह जो पंजाब के टीचर बच्चों को शिक्षा देने के लिए थे, वो अब इनके वीडियो बनाएंगे। इन्होंने इसका नाम शिक्षा क्रांति रखा है, भगत सिंह भी रोते होंगे पंजाब की उस धरती पर कि क्रांति तो वह लेकर आए थे, यह शराब बेचने वाले लोग क्रांति का नाम इस्तेमाल करते हैं। मुझे लगता है कि उनकी झूठी क्रांति को देखकर भगत सिंह की आंखों में भी आंसू आ जाते होंगे।
 सेल्फ अप्रिशिएसन से बाहर आ नहीं अरविंद केजरीवाल सकते
अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री ने कहा कि यह लुटेरे पंजाब के अंदर घुस गए हैं और इनको सेल्फ अप्रिशिएसन की इतनी आदत पड़ गई है, अरविंद केजरीवाल को इतना डिप्रेशन हैं, वह सेल्फ अप्रिशिएसन से बाहर आ नहीं सकते। पहले दिल्ली में 60 विधायक तारीफ करने के लिए लगा रखे थे, अब उससे पेट नहीं भरा अब टीचर भी मेरा नाम जपे, मेरे लिए ट्विटर अकाउंट पर खाता बनाएं, फिर हमारी वाहवाही करें, पंजाब के टीचर्स को आईटी विंग का कार्यकर्ता बनने पर आमादा है आम आदमी पार्टी। आम आदमी पार्टी की सरकार जो कर रही है, बहुत शर्मनाक है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं अगर आम आदमी पार्टी ऐसी घटिया आदतों से बाज नहीं आई तो तो पंजाब के लोग इनको ईंटें मारनी शुरू करेंगे। ये पंजाब में गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं, पंजाब के लोगों को मजबूर ये कर रहे हैं कि वो इनको ईंटें मारकर भगाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फ्रूट का बगीचा….पपलाह के राजेंद्र ने किया तैयार : उद्यान विभाग से सब्सिडी प्राप्त करके 5 कनाल भूमि पर लगाए 864 पौधे

शुरुआती दौर में ही लगभग 5 क्विंटल उत्पादन, नर्सरी भी स्वयं की तैयार एएम नाथ। हमीरपुर 12 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई एवं कम नमी वाले क्षेत्रों में भी फल...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भड़क गए पंजाब के भाजपा नेता : कंगना रनौत को संत जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी  के नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश  ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  से खालिस्तान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाले और सिख समुदाय के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा, शशि थरूर , नितिन गडकरी… भारत के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली :  क्या शशि थरूर भारत के अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस पद को लेकर अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!