लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 2 लाख लूटे : वारदात सीसीटीवी कैद

by

लांबड़ा Iकपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। नकाबपोश लुटेरे करीब 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 8 बजे के करीब नकाबपोश दो लुटेरे पैदल ही पेट्रोल पंप में घुसे। अंदर जाते ही दोनों ने वहां मौजूद कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। पंप के कैश काउंटर से लगभग 2 लाख रुपये लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डंकी रूट : निकारागुआ मानव तस्करी मामले में पंजाब पुलिस ने बनाई एसआईटी, एसआईटी को जांच के आदेश

चंडीगढ़ :  निकारागुआ-फ्रांस मानव तस्करी मामला सामने आने के एक हफ्ते बाद, पंजाब पुलिस ने आखिरकार मामले की ‘जल्द से जल्द’ जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।...
article-image
पंजाब

सभी योग्य महिलाओं को मिलेगा मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ : विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 19 जून : विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत सभी योग्य महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे …आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

नई दिल्ली : काग्रेस और आम आदमी पार्टी  के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं.इस बीच...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12वां विशाल भंडारा 25 जून से शुरू

गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय निवासियों के सहयोग से 25 जून को होशियारपुर रोड पनास्प गोदाम के पास श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर...
Translate »
error: Content is protected !!