लुधियाना में आप विधायक और पूर्व मंत्री की पत्नियां हारीं : फगवाड़ा में कांग्रेस एक नंबर पर तो जालंधर, पटियाला और अमृतसर में आप ने मारी बाजी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के 5 नगर निगमों में मतदान के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। उन्हें आप के गुरप्रीत बब्बर ने हराया। वहीं वार्ड नंबर 77 में भाजपा उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने विधायक अशोक पराशर पप्पी की पत्नी मीनू पराशर को हरा दिया।  जालंधर में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी चुनाव हार गई हैं। यहां 48 नंबर वार्ड में निर्दलीय शिवनाथ शिब्बू 1 वोट से हार गए। आप से टिकट न मिलने पर आजाद उतरे थे। आप के हरजिंदर सिंह को जीत मिली है।

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी भी हारी : , लुधियाना नगर निगम में शिअद के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा भी चुनाव हार गए हैं। आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत बब्बल ने उनको हराया है। इस वार्ड में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु भी चुनाव लड़ रही थी और उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। आप विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी भी चुनाव हार गई हैं।

आप को झटका, विधायक की पत्नी हारी :  लुधियाना के हलका सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी की धर्मपत्नी मीनू पराशर की करारी हार हुई है। मीनू पराशर को भाजपा की उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने 574 मतों के अंतर से हराया है। वहीं जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 48 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह लाडा सिर्फ एक वोट से जीते हैं। उन्होंने आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिबू को हराया है।

पटियाला में आप को जीत मिली है। फगवाड़ा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अमृतसर में कांग्रेस के उम्मीदवार पिता और बेटी ने जीत हासिल की। वार्ड 14 से राज कंवल लक्की और वार्ड 9 से डॉ. शोभित कौर ने बाजी मारी है।
फगवाड़ा: 12 आप , कांग्रेस 22, भाजपा 5, अकाली दल 2, BSP 1 और 3 निर्दलीय जीते हैं।
पटियाला  :  45 आप,  भाजपा को 4, कांग्रेस और अकाली दल को 3-3 सीटें मिलीं। 7 वार्डों में चुनाव नहीं हुए।
अमृतसर  : कांग्रेस 10, आप  11, 1 भाजपा और 4 सीट पर आजाद को जीत मिली।
जालंधर  :  आप  38, कांग्रेस 17, भाजपा  13, BSP 1 और 2 सीट पर निर्दलीय जीता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Three held with drugs, heroin,

Hoshiarpur/Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Mahiapur police station teams arrested three persons and seized 60 narcotic pills, 18 grams of heroin, ₹97,100 in drug money, and 22 grams of intoxicant substance in separate operations near...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च ऑपरेशन

भास्कर न्यूज । गढ़शंकर । डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पंजाब पुलिस राज्य भर में कासो ऑपरेशन चला रही है। वहीं गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द जो नशे के लिए मशहूर है...
article-image
पंजाब

किसी महिला को हाईवे पर न दें लिफ्ट : पुलिस ने किया अलर्ट

जालंधर। सोमवार रात पंजाब के एक हाईवे पर एक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर उसके साथ दोस्ती की और कुछ देर बाद ही दो युवक अचानक सड़क किनारे से आकर हथियारों के...
Translate »
error: Content is protected !!