लेह में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : जयराम ठाकुर

by

जयराम ठाकुर ने कहा, लोकतंत्र में ऐसी हिंसा के लिए कहीं कोई स्थान नहीं

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, कहा- वोट चुराने वाले लगा रहे हैं आरोप

देश जानता है उनकी सच्चाई, कोई नहीं लेता उनकी बातों को गंभीरता से,  मंडी में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का किया विधिवत शुभारंभ

सराज में लोगों से की नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों की चर्चा

एएम नाथ। मंडी : .पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मंडी में भाजपा के जिला कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि लेह में जो हिंसक घटनाक्रम हुआ है वो निंदनीय है। केंद्र सरकार इस विषय पर लगातार नजर बनाए हुए है और उचित कार्रवाई की जा रही है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन इस तरह की हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। इसलिए जिन लोगों ने ऐसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


जयराम ठाकुर ने वोट चोरी मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर मीडिया के सवाल पर बोलते हुए कहा कि आज यह आरोप उस पार्टी के नेता लगा रहे हैं जिन्होंने खुद वोट चोरी करके सत्ता चलाई थी। हिमाचल में कांग्रेस ने 10 झूठी गारंटीयों के दम पर ही जनादेश हथियाया है।संविधान की आत्मा को तार- तार करने वाले बाबा साहब को हराने के लिए 74 000 वोटो को निरस्त करने वाले नेताओं के परिजन भाजपा पर ऐसा निराधार आरोप लगा रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए आज राहुल गांधी की देश में कोई स्वीकायर्ता नहीं हैं और कोई भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता है। इसलिए उनके ऐसे आरोपों के कोई मायने नहीं रह जाते, इस बात को पूरा देश देख रहा है।

इससे पहले जयराम ठाकुर ने भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी के अस्थाई कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया। जयराम ठाकुर ने बताया कि स्थाई कार्यालय के लिए जमीन तलाशी जा रही है और उसके बाद इसका निर्माण किया जाएगा। पार्टी की तरफ से देश भर में यह व्यवस्था की गई है कि हर जिला का अपना कार्यालय हो जहां बैठकें और अन्य महत्वपूर्ण कार्य हो सकें। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सिद्धार्थन, मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


आज सराज विधानसभा क्षेत्र के केलोधार, सरोआ व काँढा बाज़ार में पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से भेंट की और ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ सुधारों’ पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने व बढ़ावा देने तथा उपभोक्ताओं को नई जीएसटी दरों की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में लागू हुए नए जीएसटी स्लैब आमजन को राहत देने के साथ-साथ व्यापार को और अधिक सरल, पारदर्शी व मज़बूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित हो रहे हैं। यह नई जनरेशन की जीएसटी देश को बचत का एक नया उत्सव दे रही है। जिसका लाभ हर भारतीय उठाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक सोलन मामला सीबीआई व ईडी को सौंपने हेतु राष्ट्रपति से की अपील

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने माननीय राष्ट्रपति महोदय से जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में कथित रूप से हुए अरबों रुपये के वित्तीय घोटालों, गबन, सार्वजनिक...
हिमाचल प्रदेश

1500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन : वर्ष 2025-26 में ऋण व ब्याज चुकाने पर ही 6,416 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की तरफ से जल्द करीब 1,500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सरकार के सत्ता में आते ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा  होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!