लैंड पूलिंग पर विधायक से जवाब मांगा जबाव : 5 किसानों को भेज दिया जेल

by

फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सदस्य बस्सी पठाना के गांव अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को विधायक रुपिन्द्र सिंह हैप्पी से लैंड पूलिंग को लेकर सवाल करने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पांच किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

इनमें यूनियन के गुरजिन्द्र सिंह जिला यूथ कनवीनर, इकबाल सिंह, बलप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह व सुरेन्द्र सिंह शामिल हैं।

इसके बाद गिरफ्तार किसान युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश नेता जसवीर सिंह सिद्धूपुर, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह,काश सिंह, गुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह व जसपाल सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले बस्सी के विधायक से गांव नंदपुर कलौड़ में एक कार्यक्रम दौरान किसानों की लैंड पूलिंग न किए जाने की मांग की थी।

इस पर उन्होंने मामला विधान सभा सेशन में उठाने का भरोसा दिया था। शुक्रवार को सेशन के बाद जब यूनियन के जिला यूथ कन्वीनर गुरजिन्द्र सिंह अपने दूसरे साथियों सहित विधायक से लैंड पूलिंग को लेकर सवाल-जवाब करना चाहते थे, पर इससे पांच युवा किसानों को शांति भंग करने की आशंका के आरोप में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार का लैंड पूलिंग का फैसला किसानों के हित में नही है, क्योंकि भूमि ही उनकी आय का जरिया है। नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि जो युवा गिरफ्तार किए गए है, उनकी तुरंत बिना शर्त रिहाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर छोड़ फरार : नवजात को जन्म के आधे घटे बाद ही वहां छोड़ा गया

मुकेरिया(होशियारपुर ) : स्थानीय बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा नवजात को स्थानिक सिविल अस्पताल में ले...
article-image
पंजाब

लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में सड़कों पर उतरा अकाली दल : सरकार को किसानों की एक इंच जमीन का टुकड़ा भी हड़पने नहीं देगी : सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 28 जुलाई । पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में सोमवार को विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल सड़कों पर उतरा। भारी बारिश के बावजूद अकाली दल कार्यकर्ताओं ने मोहाली में विरोध...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया :छात्र-छात्राओं ने  इंडोर व आउटडोर पौधों के स्टॉल सहित दो दर्जन से अधिक विभिन्न स्टॉल लगाए

गढ़शंकर : स्थानीय  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में कॉलेज के कार्यकारी  प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया। लिबरल आर्ट्स सोसाइटी, ट्रिपल आई सोसाइटी, कंप्यूटर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने फैप्रो के हाईजैनिक व साइंटिफिक गुढ़-शक्कर यूनिट का किया उद्घाटन : किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : कोमल मित्तल

किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बना कर कृषि करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर : 27 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि किसान अपनी उपज को प्रोसेसिंग के माध्यम से बाजार में बेच...
Translate »
error: Content is protected !!