लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : कनाडा में पंजाब के सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग

by

चंडीगढ़, 02 सितंबर : पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली है। इसको लेकर गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है।  यह घटना रविवार को कनाडा के वैंनकूवर एरिया में हुई। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब के कई कलाकार कनाडा में शिफ्ट हो चुके हैं। वहां पर भी उनके ऊपर हमले हो रहे हैं। इससे पहले पंजाबी फिल्म अभिनेता एवं गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी पिछले साल फायरिंग की घटना हुई थी। एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगहों पर हमने फायरिंग करवाई है, जिसमें विक्टोरिया आईलैंड और वुडब्रिज टोरंटो है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप अभी बर्खास्तगी चाहते हैं या बाद में?.. सुप्रीम कोर्ट के इस तीखे सवाल से हिल गए डीआईजी भुल्लर …भ्रष्टाचार केस में निलंबित DIG भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी- ‘यह 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला है’; अहम गवाहों के बयान के बाद जमानत पर विचार के संकेत नई दिल्ली । भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 छेरिंग डोलमा बनी पहली लाभार्थी : हिमाचल में इंदिरा गांधी “प्यारी बहना” सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

एएम नाथ।  केलांग :    कांग्रेस पार्टी की 10 चुनावी गारंटियों के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की घोषणा को आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहुल के केलांग से शुरुआत...
Translate »
error: Content is protected !!