लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा ग्रेनेड हमले : मंत्री मोहिंदर भगत

by
जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए ग्रेनेड हमले की निंदा की।
उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने मंगलवार को कालिया के घर पर उनसे मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हम अभी मनोरंजन कालिया जी का हाल चाल लेकर आए हैं, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।
साथ ही कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने भी पंजाब में इस तरह के हमलों के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके पाकिस्तान स्थित आकाओं की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर लॉरेंस के नापाक नेटवर्क पर प्रकाश डाला जो पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती जेल से इस पूरे नेटवर्क को संभाल रहा था, जहाँ उसे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से विशेष सुविधा मिल रही थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और राज्य की प्रगति और राज्य...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद व विधायक राणा गुरजीत सिंह को श्री अनंदपुर साहिब लोक सभा से टिकट देने से काग्रेस की जीत होगी पक्की : जरनैल

गढ़शंकर । पूर्व सांसद विधायक राणा गुरजीत सिंह को लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से लोक सभा चुनावों में पार्टी हाईकमांड से टिकट देने की मांग करते हुए काग्रेसी नेता जरनैल सिंह गढ़ीमानसोवाल,सरपंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!