लोकसभा चुनाव, : आप कांग्रेस में पंजाब-गुजरात सीटों के बंटवारे को लेकर क्या चल रहा जानने के लिए पढ़ें …. दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती

by

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत दोनों दलों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में इस फॉर्मूले पर मुहर लग गई है।
हालांकि, दोनों ही दलों ने इसका खुलासा नहीं किया है। उनके नेताओं ने कहा कि खुशनुमा माहौल में बैठक हुई है और बैठक में लिए निर्णय के बारे में आगामी दिनों के बाद बताया जाएगा। इससे पहले आठ जनवरी को भी दोनों दलों के बीच बैठक हुई थी।
आप और कांग्रेस के नेताओं के बीच शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के निवास पर बैठक हुई। बैठक में आप की ओर से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व संदीप पाठक, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी व सौरव भारद्वाज आए, जबकि कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश शामिल हुए।
करीब दो घंटे चली बैठक में उनके बीच मुख्य तौर पर दिल्ली की सातों सीटों पर चर्चा हुई। दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली बैठक में आए थे, हालांकि वह बैठक के बीच में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे।

पंजाब-गुजरात पर अलग से होगी बात
दोनों दलों के बीच पंजाब और गुजरात की सीटों पर भी बातचीत की गई। यहां की सीटों पर चर्चा के लिए वहां के कांग्रेस नेताओं को बुलाकर बैठक करने पर बात हुई। इस बैठक में इन दोनों राज्यों के कांग्रेस के नेता शामिल नहीं थे। इसलिए अब इन राज्यों पर अलग से बातचीत हो सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेला पंजाबियों दा’ में दिखाई दिया भांगड़े का जादू, पंजाबी संस्कृति ने वैंकूवर में बिखेरा रंग

होशियारपुर/वैंकूवर (कैनेडा)/दलजीत अजनोहा : वैंकूवर में मेला पंजाबियों दा के तहत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य ‘भांगड़ा’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन साबी औलख, शबाज एंटरटेनर और...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने 4162 मरीज बेबी सफरा की आंखों की पुतली बदलवाई

गढ़शंकर, 11 मार्च : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष जे. बी. बहिल की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार वर्षीय बच्ची सफरा की...
article-image
पंजाब

कोविड-19 महामारी: 292 परिवारों को मुहैया करवाई करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये की एक्सग्रेशिया सहायता: अपनीत रियात

कोविड कारण हुई मौत पर सरकार द्वारा दी जा रही है 50 हजार रुपये की एक्सग्रेशिया सहूलत एसजीएमज़ को प्राथना पत्रों की जल्द पड़ताल करने के दिए निर्देश होशियारपुर 10 दिसंबर। जिलाधीश श्रीमती अपनीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार बॉलर रेणुका ठाकुर के लिए हिमाचल प्रदेश के CM का बड़ा एलान, फोन पर बात कर एक करोड़ देने का किया वादा

एम नाथ : शिमला l भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता. भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!