लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

by

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान तिथि अंकित है। इस लेटर के सामने आने के बाद लोकसभा का डेट वायरल होने लगा है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान तिथि सामने आने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया है कि किस तारीख को चुनाव है।

  चुनाव डेट को लेकर क्या कहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने : मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों के लिए एक टेंटेटिव डेट निर्धारित किया गया है ताकि तैयारियों को फाइनल किया जा सके। इन तैयारियों के लिए एक पोलिंग डे का डेट संदर्भ के लिए चुना गया है। यह इलेक्शन की फाइनल डेट या कोई अनाउंसमेंट नहीं है बल्कि आंतरिक तैयारियां पूरी करने के लिए एक संदर्भ मात्र है।

चुनाव आयोग ने किया साफ :  मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली  के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि मीडिया में चुनाव की तारीख संबंधी कई तरह की बातें हो रही हैं। चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है बल्कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का चुनाव की तैयारियों संबंधी आदेश में जो टेंटेटिव डेट बताया गया है वह महज तैयारियों के लिए है जोकि इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के इलेक्शन प्लानर में दर्ज संदर्भ के लिए एक डेट है।  दरअसल, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा 11 जिला निर्वाचन अधिकारियों  को भेजे गए एक सरकारी पत्र में लोकसभा चुनाव की संभावित तारीख 16 अप्रैल 2024 बताई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  दिल्ली के कार्यालय द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और समाप्ति तिथियों की गणना के लिए अस्थायी रूप से 16 अप्रैल 2024 को वोटिंग डेट दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बमें 61 DSP का हुआ तबादला

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए प्रशासन ने डीएसपी रैंक के 61 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बाबत नोटिफिकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमंत बिस्वा सरमा की हुंकार- 2027 में हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी, कांग्रेस की विदाई तय

शिमला में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद जनसभा में सुक्खू और राहुल गांधी पर साधा निशाना; रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता और चुनावी गारंटियों पर मांगा जवाब एएम नाथ। शिमला। असम के मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

लोगों की भावनाओं को समझें’.धरने पर बैठे किसान संगठनों को सीएम मान की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से खास अपील की है। उन्होंने धरना दे रहे किसान यूनियनों से कहा कि हर बात के लिए सड़के बंद ना करें। सीएम मान...
Translate »
error: Content is protected !!