लोकसभा चुनाव का शेड्यूल…इस दिन जारी हो सकता : जानें कितने चरणों में वोटिंग की संभावना

by

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग  के अधिकारी चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। 7-8 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अब चुनाव आयोग जल्द आम चुनावों का शेड्यूल जारी कर सकता है।

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अधिकारी चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। 7-8 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।  भारतीय चुनाव आयोग   13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर सकता है। दरअसल चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम देश में इलेक्शन की तैयारियों के मद्देनजर राज्यों का दौरा कर रहा है।

बता दें कि फिलहाल अधिकारियों की टीम तमिलनाडु में हैं, बताया जा रहा है कि उसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्यों के दौरे 13 मार्च से पहले पूरे होने वाले हैं। ऐसे में 13 मार्च या उसके बाद चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। मालूम हो कि चुनाव आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ लगाकार बैठकें कर रहा है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले इलाके, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों की आवश्यकता, सीमाओं पर कड़ी निगरानी को लिस्ट किया है।  बताया जा रहा है कि 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए आम चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि इस बार का लोकसभा चुनाव कार्यक्रम पिछले यानी 2019 के जैसा हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

महिला से दुष्कर्म : अश्लील वीडियो तैयार कर , वायरल करने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म

नोएडा : आरोपी ने पीड़ित महिला को वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी...
article-image
पंजाब

6 शिक्षक सस्पेंड : चुनाव ड्यूटी पर न आना शिक्षकों को पड़ा भारी

लुधियाना प्रशासन ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अनुपस्थित रहने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया हैं। बता दें कि, डिप्टी कमिश्नर ने इन शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर न आने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सरपंच ने घूंघट ओढ़कर अंग्रेजी में दिया भाषण, खूब बजाईं तालियां – आईएएस टीना डाबी ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया शेयर

नई दिल्ली  :  टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला आईएएस अफसरों में से एक हैं. उन्होंने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. इसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर अलॉट किया गया था. ...
article-image
पंजाब

Massive Flag March to Be

Punjab Government Must Immediately Complete the Incomplete Notification Dated November 18, 2022 – Jasvir Bodal HOSHIARPUR/Daljeet Ajnoha/June 8 A meeting of the Old Pension Restoration Struggle Committee, Dasuya Block, was held under the leadership...
Translate »
error: Content is protected !!