लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात नोडल अधिकारी दायित्व का बखूबी निर्वहन करें – एसडीएम मनीश चौधरी

by
लोकसभा चुनाव को लेकर तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोले एसडीएम
जोगिन्दर नगर, 16 फरवरी: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात विभिन्न नोडल अधिकारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन सुनिश्चित बनाएं ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न करवाया जा सके। एसडीएम आज लोकसभा चुनाव को लेकर जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव की दृष्टि से विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी तैनात नोडल अधिकारियों से पूरे समर्पण भाव व टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया है ताकि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का आयोजन बेहतर तरीके से संपन्न करवाया जा सके।
मनीश चौधरी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न तरह के कार्यों को समयबद्ध पूरा करना होता है ऐसे में सभी नोडल अधिकारी व सहयोगी टीमों पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ समयबद्ध कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव को लेकर समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किये जाते हैं जिसकी भी समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित बनाते हुए सभी नोडल अधिकारियों को कार्य करने को भी कहा।
बैठक में नोडल अधिकारी स्वीप खजान सिंह, नोडल अधिकारी मीडिया एवं कंयुनिकेशन राजेश जसवाल, नोडल अधिकारी आईटी अखिल सूद, नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम मनोहर लाल, नोडल अधिकारी एसएमएस एवं कम्युनिकेशन सुरेन्द्र ठाकुर, नोडल अधिकारी पोलिंग स्टेशन सुनील कुमार, चुनाव सहायक मोहन सिंह सहित तैनात अन्य सहकर्मी राजेन्द्र कुमार, रमेश, राजमल ठाकुर, विजय बरवाल, कमल किशोर, जंब बहादुर, कमलकांत, सुशील कुमार, संजीव कुमार, ओम प्रकाश, अजय कुमार भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश में खतरनाक खेल खेला जा रहा,लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा , कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी , कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : देश में खतरनाक खेल खेला जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। देश के लोकतंत्र में काला इतिहास लिखा जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को हटाने के लिए जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड उड़ान मेला का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारम्भ : शिमला में लिफ्ट के समीप शिमला हाट का भी निर्माण किया जायेगा जहाँ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की विक्री करेंगी – अनिरुद्ध सिंह

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान – अनिरुद्ध सिंह शिमला, 20 सितंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!