लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में की बैठक 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को ट्राइवल भवन सिहुंता में “सिहुंता सेक्टर” के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
पठानिया ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता कमर कस लें। घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें। सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास का प्रचार करें।
 इस अवसर पर भटियात ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एसटी सेल, सेक्टर इंचार्ज, जोन इंचार्ज, बूथ इंचार्ज, एनएसयूआई के पद अधिकारियों, कार्यकर्ताओ व समर्थको ने भाग लिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने दिल्ली में पलट दिया खेल – अनधिकृत कॉलोनी, श्रमिक, दुकानदार ….सभी के लिए चुनावी संकल्प पत्र 3 में बड़ी घोषणाएं

दिल्ली :  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र नई दिल्ली में जारी किया गया। संकल्प पत्र 3 को लेकर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कालोनी में निर्माण करने,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NIA की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी गैंगस्टर ठिकानों पर छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर प्रतिबंधित खालिस्तान आतंकवादी बल (केटीएफ) के गुर्गों से जुड़े गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ मामले के सिलसिले में छापेमारी की, जिसमें कनाडा स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खजियार फीडर के तहत 19 दिसंबर को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

चंबा, 17 दिसंबर :  सहायक अभियंता  ई. अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि  विद्युत मंडल चंबा नंबर-2 के  खजियार फीडर के अधीन आने वाली 11 केवी एचटी लाइनों की मरम्मत एवं रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा डैम-3 से 31 जुलाई रात्रि 11 बजे से 1 अगस्त दोपहर 2 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

एएम नाथ।  चंबा 29 जुलाई :  खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई की रात्रि 11:00 से 1 अगस्त को बाद दोपहर 2:00 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि...
Translate »
error: Content is protected !!