लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर  बैठक आयोजित : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा  ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा, 12 अप्रैल :   एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आज उनके  कार्यालय कक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बैठक में विभिन्न गठित टीमों को वरिष्ठ नागरिकों, कोरोना पॉजिटिव, अपंग लोगों तथा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों  की सुविधा के लिए पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से मतदान करवाने को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अरुण शर्मा ने साथ में यह भी बताया कि ऐसे लोगों को मतदान करने के लिए  एक विशेष सुविधा केंद्र बनाया जाएगा ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह सके।
इस अवसर पर  मतदान प्रक्रिया को लेकर नायब तहसीलदार संजय शांडिल ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की ।
इन विभागों के कर्मियों को मिलेगी सुविधा
स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाओं में तैनात कर्मी, अग्निशमन विभाग, राज्य  परिवहन निगम के लोकल रूट को छोड़कर  ड्राइवर और कंडक्टर्स, राज्य दुग्ध संघ तथा सहकारी दुग्ध सभाओं के  दुग्ध वितरण सेवाओं से संबंधित कर्मचारी, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि, जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर और टर्नर, राज्य विद्युत बोर्ड से इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन तथा जेल कर्मियों को आवश्यक सेवाओं की सूची में रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस धारक 25 मार्च तक पुलिस थाना में जमा करवाएं हथियार व गोला बारुद : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने  धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

एएम नाथ। चंबा ,19 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपासवाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत  ज़िला में वैध लाइसेंस धारकों से  हथियार तथा गोला-बारूद को नजदीकी पुलिस थाना में तत्काल प्रभाव से जमा करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग और शिमला शहरी विस क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित

शिमला 31 मार्च – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केंद्र बारूबाग थानेधार में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बुधवार देर रात पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला के में एल.आर. संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : डॉ० जगदीश चंद नेगी ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को एक-एक वोट के महत्व के बारे में किया जागरूक

सोलन, 03 अप्रैल। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एल.आर. संस्थान ओच्छघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!