लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान कल हो सकता

by

एएम नाथ । शिमला : लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान हो सकता है। बीते दिनों आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नामों की छंटनी की जा चुकी है। अब कल उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।

प्रत्याशियों के नामों की छंटनी के बाद अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रिय चुनाव समिति (सीईसी) को भेजा है। मंडी, हमीरपुर व शिमला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार लगभग तय हैं। जबकि कांगड़ा में अभी भी पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान मंडी से राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा और शिमला संसदीय से विनोद सुलतानपुरी को उतारने की तैयारी में है।

हालांकि अंतिम मंजूरी सीईसी में ही मिलेगी। कांगड़ा संसदीय सीट पर अभी तक नाम फाइनल नहीं हो पाया है। पूर्व मंत्री आशा कुमारी सहित कई अन्य नामों पर चर्चा चली हुई है। बीते शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी व कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक क्षेत्रिय, जातीय समीकरणों के अलावा सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा हुई थी। हिमाचल के सभी वरिष्ठ नेताओं जिनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर भी मौजूद थे।

उप चुनाव को लेकर भी उम्मीदवार के नाम भी कल हो सकते फाइनल : कांग्रेस पार्टी सभी 6 विधानसभा क्षेत्रो में टिकटों का एलान करेगी। कांग्रेस ने सभी विस क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट कर केंद्रिय चुनाव समिति को भेज दिए हैं। उप चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला अपनों से ही होगा। यानी कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले छह पूर्व विधायकों को ही भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा हुआ है। अब कांग्रेस इनके मुकाबले किसे चुनावी मैदान में उतारती है यह देखने वाली बात होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग बच्चों को गाड़ी देने पर अभिभावकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से अनुपालना हो सुनिश्चित: भारद्वाज

सड़क सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को करें जागरूक,  दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश गुड स्मार्टियन योजना’ की आम जनमानस को दें जानकारी एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय कंटेंट के लिए जवाबदेह , आईटी मंत्री ने राज्यसभा को बताया – डीप फेक पर लगाम कसने की तैयारी

नई दिल्ली : केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय...
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मन्दिर बैह-मण्डी मे श्री मद्भागवत कथा 19 मार्च से

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिर्ची के धूएं से तड़पा-तड़पाकर बच्चों और बीवी क मारना चाहता था पति : महिला ने ऐसे बचाई जान

रोहित जसवाल।  शिमला। जिला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने मिर्ची के धुएं से पत्नी-बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!