लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

by

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिला में आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने 0 से 5 साल और 5- 15 आयु वाले शेष बचे बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट की परिपूर्णता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को सामान्य सेवा केंद्रों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने को कहा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को सलूणी में आधार पंजीकरण के लिए टेबलेट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
आधार अपडेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने को बल देते हुए उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को विशेष कार्य योजना तैयार कर लोगों को बायोमैट्रिक अपडेट के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर बायोमैट्रिक अपडेट कर विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के प्रेरित के लिए व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित बनाया जाए।
उन्होंने उपमंडल भरमौर में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने को भी कहा।
उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि सभी लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अवश्य लिंक करें। उन्होंने कहा कि लोग अधिकृत आधार केंद्रों में ही अपना पंजीकरण और आधार कार्ड की अपडेशन करवाएं।
उपायुक्त ने कहा कि लोग अधिकृत आधार केंद्रों में 0 से 5 साल तक के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थापित केंद्र में पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा बैंक, डाकघर, सामान्य सेवा केंद्रों, भारत संचार निगम लिमिटेड के द्वारा स्थापित केंद्रों, सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा संचालित केंद्रों में आधार पंजीकरण या अपडेशन करवा सकते हैं।
उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को आधार संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों की निरंतर निगरानी के लिए आधार पंजीकरण केंद्रों में औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
अपूर्व देवगन ने कहा कि नए आधार पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है । 5 और 15 साल के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट भी नि:शुल्क किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति आधार कार्ड का बायोमैट्रिक अपडेट करवाता है तो उससे मात्र 100 रुपए शुल्क लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें डेमोग्राफिक अपडेट भी शामिल होता है। इसके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड का डेमोग्राफिक अपडेट ही करवाता है तो उसको सिर्फ 50 रुपए की अदा करने होंगे।
इसके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना चाहता है तो वे वेबसाइट पर नि:शुल्क उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि आधार पंजीकरण केंद्रों में अगर कोई व्यक्ति आधार डाटा में अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना चाहता हो तो उसके लिए भी उसको 50 रुपए शुल्क अदा करना होगा।
बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशन अधिकारी इशांत जसवाल, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा,एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा वर्चुअल माध्यम से चंडीगढ से आधार अथॉरिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल शर्मा ,उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन : इंतकाल, निशानदेही व अन्य ज़मीन संबंधी कार्यों के लिए : डीसी

ऊना :   निशानदेही, इंतकाल जैसे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अब पटवार घरों व तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इन कार्यों के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट https://ehimbhoomi.nic.in/ पर आवेदक स्वयं लॉग-इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द भरे जाएंगे 700 होम गार्ड पद : मुख्यमंत्री सुक्खू……मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

एएम नाथ। पांगी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने एपीएमसी चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर की अध्यक्षता भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की...
Translate »
error: Content is protected !!