लोग राहत का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार, एक हफ्ते बाद भी नहीं पहुंची सरकार : जयराम ठाकुर

by

जयराम ठाकुर ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई सर्वे, मंजर आंखे नम और मन विचलित करने वाला

20 किलोमीटर पैदल चलकर जंजैहली लंबाथाच के प्रभावितों से मिलकर साझा किया दुःख दर्द

राहत और बचाव कार्य के साथ ही पुनर्वास की प्रभावी योजना बनाए सरकार

गृहमंत्री और रक्षा मंत्री से बात कर दी हालात की जानकारी, त्वरित सहायता के लिए जताया आभार

एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा ग्रस्त जंजैहली क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। रास्ता बंद होने की वजह से वहां पहुंचना बहुत मुश्किल था। जिसके कारण उन्होंने चॉपर के लिए आग्रह किया और रैनगलू हेलीपैड से उड़ान भर कर जंजैहली के खनुखली के हेलीपैड पर उतरे।इसके बाद उन्होंने गांव–गांव जाकर आपदा प्रभावित लोगों से मिले और राहत कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए। वह जंजैहली से लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर सनवारा, रियाड़ा, जंजैहली, पौढ़ीधार, पांडव शिल्ला, जरोल, कुथाह, धार जोल पंचायत, तुंगाधार, भाटकीधार, आदि क्षेत्रों में पहुंच कर आपदा प्रभावितों का हाल जाना,लोगों से मिले और हालात का जायज़ा लिया और उनका हौसला बढ़ाया।


हवाई सर्वे करने के बाद जयराम ठाकुर ने भावुक होते हुए कहा कि यह बहुत दु:खद पल है। सराज को सजाने में मैंने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी और आज त्रासदी ने उसे उजाड़ दिया।जिन खूबसूरत नजारों को देखकर नजर हटाने का मन नहीं होता था आज वही जगहें वीरान पड़ी है। उन्हें देखकर आंखें नम हो जाती हैं दिल बैठ सा जाता है। इन क्षेत्रों को फिर से बसना पहाड़ जैसी चुनौती है। उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे हौसले पहाड़ जितने ऊंचे और इरादे चट्टान जैसे मजबूत हैं।

हम हिम्मत नहीं हारेंगे, संघर्ष करेंगे और फिर से उठ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि पस्थितियां चाहे कैसी भी हो मैं आपके साथ पूरी ताकत से खड़ा हूं। हमारा जीना मरना सब कुछ आप लोगों के साथ है। सराज को फिर से बसाने में हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
उन्होंने कहा कि कई-कई मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। घर से बड़ी–बड़ी चट्टानें यहां से बहकर चली गई लेकिन पांडव शिला ज्यों की त्यों हैं। इस इलाके में ज्यादातर जगह जीवन की हानि नहीं हुई लेकिन पांडव शिला में तीन लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है और अब तक एक ही शव खोजा जा सका है। आज जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी मेरे साथ यहां पहली बार पहुंचे हैं। उन्होंने मंडी उपायुक्त से कहा कि सुरक्षित स्थान पर अस्थाई शेल्टर बने। क्योंकि लोग जो कपड़ा पहने थे उसी कपड़े के साथ ही अपना घर छोड़कर भागे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं आएं और हालात का जायजा लें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें।


जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी लोग सरकार की राह देख रहे हैं। 8 दिनों में सरकार का कोई प्रमुख नुमाइंदा यहां तक नहीं पहुंचा हैं। लोगों की शिकायत है कि सरकार ने उनकी सुध ही नहीं ली। इतनी बड़ी आपदा में सरकार को भी बड़ी तैयारी करनी पड़ेगी। अब तक जो चीज बहाल होनी चाहिए थी वह नहीं हुई हैं। जंजाली क्षेत्र में सारे रास्ते बंद पड़े हैं। बिजली पानी भी बहाल नहीं हुआ है। लोगों के पास पीने को साफ पानी नहीं है, बिजली की सुविधा भी अभी बहाल नहीं हुई है। राज्य सरकार की तरफ से जो काम किए जाने हैं वह और गति पड़े तो बेहतर है। जिस गति से काम हो रहा है वह नाकाफी है।

ऐसे मामलों में लोगों को तत्काल राहत पहुंचानी होती है। उन्होंने राहत बचाव कार्य में लगे सेना, वायु सेना, आइटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, होम गार्ड,पुलिस के जवानों तथा लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, पंचायती राज, समेत सभी विभागों के कर्मियों का आभार जताया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा से राहत और बचाव कार्य को गति देने के साथ-साथ अब पुनर्वास की प्रभावी योजना भी बनाने की जरूरत है। क्योंकि कई जगह पूरा का पूरा गांव बर्बाद हो गया है। लोगों का घर ही नहीं उनकी जमीनें भी बह गई हैं। पूरे जीवन भर की कमाई एक पल में नष्ट हो गई है। कुछ बचा ही नहींहै। ऐसे में उनका पुनर्वास बहुत बड़ी चुनौती है जिससे पार पाना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करके उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज जिन्होंने फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही त्वरित सहायता के लिए सेना, वायु सेना, हेलीकॉप्टर, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें भेजने के लिए आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआईएम द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चले जत्था मार्चा का गढ़शंकर में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गढ़शंकर, 13 फरवरी: सीपीआईएम के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 11 मार्च से 20 मार्च तक पूरे देश में जत्था मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों ने दिया वोट : AIADMK के भी 25 विधायक विजय को डाल गए वोट

नई दिल्ली : तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने इसकी घोषणा की। विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग केंद्र परौर सत्संग सुना

परौर । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक गुरू बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों के सत्संग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटी मामले को अटकाने के मामले में बोले नेता प्रतिपक्ष : हाटी के मामले में कांग्रेस को राजनीति से बाज़ आना चाहिए : जयराम ठाकुर

संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद बिल को मिल चुकी है राष्ट्रपति की मंज़ूरी एएम नाथ, पावंटा साहिब: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हाटी समुदाय को अनुसूचित...
Translate »
error: Content is protected !!