लोगों की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम लगाएगा समाधान शिविर

by

वार्ड एक, दो व तीन में 6 मार्च को नगर निगम हाल में लगेगा शिविर

बी बी एन, 5 मार्च (तारा) : नगर निगम की ओर से निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 6 से 17 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर ‘समाधान शिविर’ आयोजित किये जायेंगे। नगर निगम की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि 6 मार्च को आयोजित शिविर में वार्ड 1,2 व 3 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के हाल में 11 बजे से 2 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। वार्ड 4, 5 व 7 के नागरिकों के लिए 7 मार्च को वार्ड 5 में स्थित धनु माता मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में, वार्ड 8 के लोगों के लिए 12 मार्च को हिमुडा कॉलोनी फेस1 व 2 में स्थित साई मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा।

13 मार्च को दशहरा मैदान में वार्ड 9 के नागरिकों के लिए व वार्ड 6,10 व 11में रहने वाले नागरिकों के लिए 16 मार्च को जुड़ी कलां स्थित गुग्गा माड़ी के समीप सामुदायिक भवन में तथा इसी प्रकार 17 मार्च को वार्ड 12,13,14 व 15 के वाशिंदों के लिए पंचायत घर बरोटीवाला में समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर समाधान किया जाएगा। इन सभी शिविरों में नगर निगम आयुक्त, सँयुक्त आयुक्त, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, समस्त कनिष्ठ अभियंता,समस्त सफाई सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय व स्थान पर अपनी समस्या व शिकायतों के साथ उपस्थित हो, जिससे उनकी समस्याओं को मौके पर सुनकर मौके समाधान किया जा सके। लोगो को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर निगम की इस पहल का लाभ उठाना चाहिए।

फोटो; फाइल फोटो सोनाक्षी सिंह तोमर(आईएएस)

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास : धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था को नई पहल, 50 स्थान चिन्हित जहां मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा, लोगों को नहीं खरीदना पड़ेगा बोतल बंद पानी

धर्मशाला, 20 जून। धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही है। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हथौड़ी से ताला तोड़ा, 40 हजार नकद और सोना समेटा; CCTV में कैद हुआ चोर

एएम नाथ।  हमीरपुर। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप कुमार धीमान*

नगरोटा सूरियां में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एलीट ग्रुप की बैठक आयोजित  एएम नाथ। नगरोटा सूरियां,5 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने...
Translate »
error: Content is protected !!