लोगों की सेहत के लिए आम आदमी पार्टी चिंतित, इसलिए खोले जा रहे आम आदमी क्लीनिक…. हरमिंदर सिंह संधू।

by

माहिलपुर – 27 जनवरी को अमृतसर में उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में 7 आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन आप नेता हरमिंदर सिंह संधू व गुरविंदर सिंह पाबला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के मात्र साल भर के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की गई है।उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनाव अभियान के दौरान जो वायदे लोगों से किये थे यह उसी में से एक है अब लोगों को इलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा। इस अवसर पर आप के जिला किसान विंग के प्रधान जसवीर सिंह जल्लोवाल ने कहा कि आप सरकार की पहली प्राथमिकता है कि आम लोगों को शिक्षा और चिकित्सा के टेंशन से मुक्त किया जाए। जब आम लोगों के बच्चे को मुफ्त में अच्छी शिक्षा मिलेगी, मुफ्त में इलाज होंगे, मुफ्त दवाइयां मिलेंगी और मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगी तो उनके काफी पैसे बचेंगे। इन पैसे का इस्तेमाल वे अपने दैनिक जरूरतों के कार्यों में करेंगे। इससे आम लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। इस दौरान राजेश कुमार जसवाल व मोहनलाल चित्तो ने भी लोगों को संबोधन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला’, विधानसभा में स्वतंत्र समाचार चैनलों को एंट्री नहीं देने पर सुखबीर बादल भड़के

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में स्वतंत्र समाचार चैनलों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कड़ी आपत्ति जताई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
article-image
पंजाब

किसानों के बैंक खातों में अब तक की जा चुकी है 401.76 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : जिले की मंडियों में अब तक पहुंचे 100 प्रतिशत गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 01 मई :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में पहुंचे 100...
article-image
पंजाब

चोरों का कोहराम…..एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 7 मेडिकल स्टोरों व एक शूज स्टोर में की चोरी, 2 मेडिकल स्टोर के चोर शटर तोड़ने में रहे नाकाम

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर शहर में  अज्ञात चोरों ने  गढ़शंकर शहर में 6 व एक अड्डा सतनोर सहित 7 मेडिकल स्टोरों को अपना निशाना बनाया है। चोरी की घटनाऐ कई दुकान पर लगे...
Translate »
error: Content is protected !!