लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

by
गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” और अस्पताल में “सरकारी संस्थान में प्रसव” के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर हैं। इसलिए भ्रूण हत्या बंद होनी चाहिए। इसके अलावा डॉ. रमन ने पंजाब सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। एसएमओ के नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में पोस्टर भी लगवाए गये तथा उद्घोषणा करवाई गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रो. डॉ. अमरीक सिंह चौथी बार यूरोपीय कबड्डी चैंपियनशिप (इटली) में चीफ टेक्निकल ऑफीसर नियुक्त

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : खालसा कॉलेज अर्बन स्टेट कपूरथला के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. अमरीक सिंह को एक बार फिर चौथी बार चीफ टेक्निकल ऑफीसर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी...
article-image
पंजाब

जेल में सोने के लिए बैड : जेल में नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ी

चंडीगढ़ : 16 जुलाई : रोड रेज केस में एक साल कैद काट रहे पूर्व क्रिकेट कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें घुटने में दर्द हो रहा है। इसका पता...
article-image
पंजाब

चालक फरार : तेल के टैंकर के नीचे आने से टिब्बियां के मुलख राज की मौत, पुलिस ने टैंकर कबजे में लिया

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में तेल के टैंकर के पीछे सो रहे व्यक्ति की टैंकर के बैक करने दौरान नीचे आने से मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया तो पुलिस...
article-image
पंजाब

नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सिविल अस्पताल में जागरूकता शिविर का आयोजन

गढ़शंकर । रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर द्वारा एसएमओ डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!