लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार बचनबद्ध: मुकेश अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। सोलन : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत न केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम में बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है बल्कि यात्रियों को टैम्पो ट्रैवलर की सुविधा देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग एक हजार बसों को चरणबद्ध आधार पर बदला जा रहा है। 600 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। 350 इलेक्ट्रिक तथा 250 डीजल बसों की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप 37 अथवा 42 सीटर बसें ही खरीदी जा रही हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में नई बसों की खरीद नहीं की गई। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समयबद्ध नई बसों की खरीद की जा रही है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत अभिनव प्रयास भी किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, मोहन मेहता, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौडा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार सैनी, एचआरटीसर सोलन के मण्डल प्रबंधक सुरेन्द्र राजपूत और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान ऊना, 15 सितंबर: अतिरक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटी के कमरे से आवाजें आ रही थी : दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या

मुंगेर :  बिहार के मुंगेर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेटी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10.50 लाख की ठगे : साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

गढ़शंकर :  गांव सेखोवाल के सेवानिवृत सैनिक से साइबर ठगों ने मात्र आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार ठग लिए। बीत क्षेत्र के सखोवाल गांव के रमेश शर्मा (जो भारतीय सेना...
Translate »
error: Content is protected !!