लड़की को फोन नंबर दिया तो लड़की के 3 पारिवारिक सदस्यों  दुआरा धमकाने से युवक ने की आत्महत्या  पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज किया

by
 गढ़शंकर – लड़कीं से फोन नंबर मांगने पर लड़कीं के घर वालों की धमकियों से परेशान हो कर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और परिजनों के बयान पर लड़कीं परिवार के तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में रणजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी कोट गढ़शंकर ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बड़ा भाई अमरजीत सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर भाड़े का काम करता था। उसने अपने पड़ोस में रहती अमनदीप कौर पुत्री संतोख सिंह से रास्ते मे उसे रोककर अपना फोन नंबर दिया था। जिस बात की शिकायत उसने अपने घरवालों से की तो इस बात की शिकायत करने लड़कीं के घरवालों ने मेरी माँ कश्मीर कौर दी। रणजीत सिंह ने बताया कि मेरी माँ व भाई संबंधित परिवार से माफी मांगने के लिए उनके घर गए तो लड़कीं के भाई सुखविंदर सिंह, मखन सिंह व राजिंदर सिंह ने धमकियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही और उनके साथ गाली गलौच किया। उसने बताया कि इस बात से डरते हुए अमरजीत सिंह घर से कहीं चला गया और मुझे फोन कर बताया कि उसने कितना गांव के पास कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। हमने उसे इलाज के लिए नवाशहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया यहां उसकी मौत हो गई। रणजीत सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई की उसके भाई को जान देने के लिए उक्त लोगों ने मजबूर किया इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने रणजीत सिंह के बयान पर सुखविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह, मखन सिंह पुत्र अजित सिंह व राजिंदर सिंह वासी कोट के विरूद्ध विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाकिस्तानी ड्रोन से घायल बुजुर्ग ने 52 दिन बाद तोड़ा दम… हमले में पत्नी की भी हुई थी मौत

फिरोजपुर। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी तनातनी के दौरान बीती 9 मई को गांव खाई फेमे में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर घायल हुए लखविंद्र सिंह की करीब 2 माह तक चले...
article-image
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़ : 5 महिलाएं व होटल मालिक गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार गत देर रात पुलिस द्वारा सुल्तान विंड इलाके के एक होटल में रेड की गई। इस दौरान पांच महिलाओं...
article-image
पंजाब

मत का उपयोग करने के लिए आई महिलाओं को कहा आपकी वोट डल गई, गढ़शंकर के वार्ड 13 का मामला।

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नं 13 में मतदान करने आई दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आई। उनका कहना था कि वह तो घर से...
article-image
पंजाब

मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

गुरदासपुर। थाना कलानौर के गांव वडाला बांगर और पुलिस जिला बटाला के गांव दालम में मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने के मामले में जिला गुरदासपुर की पुलिस ने दो आरोपितों को 18 घंटे में...
Translate »
error: Content is protected !!