वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः वीरेंद्र कंवर

by

जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री
ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर सैली के वन में लगी आग को बुझाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार से मंगलवार देर सांय बदोली में उनके घर जाकर मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। कंवर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कंवर ने कहा कि सरकार वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार की मृत्यु एक बहुत बड़ा हादसा है। उन्होंने वन संपदा की रक्षा के लिए शहादत देकर समाज को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है, जिसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व अकसर गर्मियों के दिनों में जंगलों में आग लगाते हैं, लेकिन इस शरारत से एक घर का चिराग बुझ गया है। हर वर्ष जंगल की आग में करोड़ों रुपए की वन संपदा राख हो जाती है और अनेकों पशु पक्षी आग की चपेट में आ कर जान गंवा बैठते हैं। कंवर ने कहा कि बदोली का जांबाज राजेश कुमार जंगल की आग को बुझाने के लिए प्रयासरत था और राजेश कुमार आग बझुाते हुए तेज़ हवाओं के चलते आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए, जिसके कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहलगाम में हमला करने वाले पाताल से भी खोज कर मिट्टी में मिलाए जाएंगे : जयराम ठाकुर

पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां कभी भूल नहीं पाएंगी, पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान ठोडा मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर, रामायण और महाभारत काल का होता है प्रतिनिधित्व ठोडा खेल को मिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने किया

धर्मशाला, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दादा और 2 पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ मूंढी पंचायत के मेले गांव में रविवार को न्यूगल खड्ड में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
Translate »
error: Content is protected !!