वनों की आग के कुप्रभावों बारे जानकारी देने के लिए जागरुकता वाहन रवाना

by
ऊना  – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज फायर सीजन के दौरान वनों की निगरानी व लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से वन विभाग को जारी किये गये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन ऊना द्वारा वन विभाग को फायर सीजन के लिए तीन वाहन मुहैय्या करवाए गए हैं।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि यह वाहन फायर सीजन के दौरान जिला भर में सक्रीय रहेंगे। इन वाहनों का उद्देश्य जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को वनों की आग के कुप्रभावों बारे में जागरुक करना तथा वन अग्नि की दशा में लोगों को आगे आकर सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधिओं से भी वन विभाग को हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आहवान किया है। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी ऊना मृत्युंजय माधव, वन परिक्षेत्राधिकारी बंगाणा संदीप कुमार, अंब अशोक कुमार, भरवाईं गिरधारी लाल व ऊना संजीव कुमार सहित ब्लाॅक आफिसर एवं वन रक्षक भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*एफएनएफ दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन और टी फैक्ट्री : गोकुल बुटेल के साथ की विभिन्न विषयों पर चर्चा*

एएम नाथ। पालमपुर 28 अप्रैल – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस (कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल से फ्रेडरिक नौमन फाउंडेशन फॉर फ्रीडम (एफएनएफ) दक्षिण एशिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

एएम नाथ। शिमला : बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ, जिला शिमला के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, भैंस और गाय के दूध के खरीद मूल्य में ऐतिहासिक...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

STF ने 2.006 KG चरस के साथ हरियाणा का युवक को किया ग्रिफ्तार

कुल्लू  : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मंडी टीम ने देर रात नियमित गश्त और निगरानी के दौरान मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक लग्जरी बस से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!