वनों को आग से बचाने के लिए बैठक आयोजित फील्ड स्तर पर सजग रहें अधिकारी- स्वाति डोगरा

by
एएम नाथ।  सरकाघाट, 24 अप्रैल।   भीषण गर्मी में वनों में आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वनों में आग लगने की संभावनाओं और उससे निपटने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
स्वाति डोगरा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वनों को आग से बचाने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करना, विभिन्न विभागों और आमजन के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से निगरानी रखें और स्थानीय जनभागीदारी के माध्यम से वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड स्तर पर सजग रहें और आग लगने व अन्य अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि आग लगने के हादसों को टालने व जंगलों को आग से बचाने में अपना सहयोग दें, ताकि बहुमूल्य जान-माल की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने वन क्षेत्र के आसपास लगते ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग व अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि वनों की आग से केवल पेड़ों को ही नहीं, बल्कि वन्य जीवों को भी भारी नुकसान होता है। आग लगने से अनेक छोटे-बड़े जीव-जंतुओं की अकाल मृत्यु हो जाती है और उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाता है।
बैठक में तहसीलदार बल्द्वाड़ा, नायब तहसीलदार, डिप्टी रेंजर, रेंज फाॅरेस्ट अधिकारी बल्द्वाड़ा, रेंज फॉरेस्ट अधिकारी सरकाघाट, अग्निशमन, लोक निर्माण, जल शक्ति विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद ऊना के नाले के तटीयकरण पर खर्च होंगे 22 करोड़: सत्ती

क्षेत्र का निरीक्षण कर औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी ऊना   : नगर परिषद ऊना के तहत नालों के तटीयकरण, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर करेंगे विचार – कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र कैमरा प्रोसिडिंग में हो सकता है।  विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्गठन के दृष्टिगत जिला में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त, 20 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन एएम नाथ। मंडी, 16 मार्च।  मंडी जिला में पंचायतों के पुनर्गठन के उपरांत कुछ नई पंचायतों का गठन किया गया है। इसके दृष्टिगत पुनर्गठन अथवा...
Translate »
error: Content is protected !!