वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की प्रो. नज़म रियाड से विशेष बातचीत — भविष्य की शिक्षा को लेकर ‘Future Ready School’ की घोषणा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;होशियारपुर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय विद्या मंदिर स्कूल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने जाने-माने शिक्षाविद् प्रो. नज़म रियार से विशेष बातचीत की। इस अवसर पर प्रो. रियार ने एक नई शैक्षिक पहल “FutureReady School” की घोषणा की, जो 10वीं या 12वीं के बाद छात्रों के लिए भविष्य की राह को स्पष्ट करने का कार्य करेगी।

प्रो. नज़म रियार ने बताया कि इस नई स्कूल का उद्देश्य उन छात्रों की सहायता करना है जो 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह तय नहीं कर पाते कि उन्हें आगे कौन-सा कोर्स करना चाहिए या किस दिशा में करियर बनाना है। “FutureReady School” उन्हें व्यावहारिक मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग, स्किल-बेस्ड लर्निंग और इंडस्ट्री-एक्सपोजर के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार करेगी।

उन्होंने कहा, “आज शिक्षा का अर्थ केवल अंक प्राप्त करना नहीं रह गया है। हमारे युवा तब तक भटकते रहते हैं जब तक कि उन्हें यह न बताया जाए कि उनका रुझान और सामर्थ्य किस क्षेत्र में है। FutureReady School इसी गैप को भरने के लिए समर्पित होगी।”

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने प्रो. रियार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास निश्चित ही शिक्षा जगत में एक नई क्रांति ला सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समय की माँग हैं, जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य की दिशा का भी ज्ञान दिया जाए।

विद्या मंदिर स्कूल के इस ऐतिहासिक समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद, पूर्व छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्कूल के गौरवशाली इतिहास और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का भी संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

FutureReady School की शुरुआत को लेकर युवाओं और अभिभावकों में उत्सुकता देखी जा रही है और माना जा रहा है कि यह नई पहल छात्रों के करियर निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने किया रेप, ग्रिफ्तार, 376 के तहत केस दर्ज : धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस के प्रोफेसर ने छात्रा को होटल बुलाया और किया रेप

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर स्थित कैंपस में पीएचडी की...
article-image
पंजाब

Dentist से IPS : पंजाब की खूबसूरत बेटी, दूसरे प्रयास में बनी IPS

नवजोत सिमी का जन्म और पालन-पोषण पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने सर्वपक्षीय विकास के साथ गांवों की तस्वीर बदली: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर के गांव रोड़ी में 11

लाख रुपए की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित बलाचौर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सर्वपक्षीय विकास के जरिए राज्य के गांव की तस्वीर बदल दी है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!