वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऊना विस को मिलीं करोड़ों की सौगातें: सत्ती

by

वैश्विक महामारी में भी थमने नहीं दी विकास की रफ्तार
ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें मिली हैं। यह बात छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज लोअर देहलां में 24 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पुलिया के निर्माण कार्य शुभारंभ अवसर पर दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने जहां एक तरफ पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को भारी नुक्सान पहुंचाया है, वहीं हिमाचल की सरकार ने विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र के देहलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट 38 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, जलग्रां में 37 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, कुठार कलां में बरवाल मुहल्ला के निकट 54 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, जनकौर में गौसदन के निकट 49 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, देहलां में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के निकट 48 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, उदयपुर में पंचायत घर के निकट 47 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, मलाहत में 29 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, 94 लाख रुपये की लागत से गांव मैहतपुर व जखेड़ा के लिए जलापूर्ति योजना, जिला अस्पताल ऊना के लिए 70 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, तहसील ऊना में गांव कुठार खुर्द के लिए 41 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, तहसील ऊना के बारसड़ा गांव के लिए 36 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, जट्टपुर क्षेत्र में संतोषगढ़ कस्बे के लिए 1.16 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, 75 लाख रुपये की लागत से देहलां (ब्रह्मानन्द) जलापूर्ति योजना का संवर्धन, देहलां शोकरा में 54 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवैल, जलग्रां गांव के लिए 52 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना और वन मण्डल कार्यालय ऊना में 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित रिकॉर्ड रूम तैयार कर जनता को समर्पित किए हैं।
सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 23 परियोजनाएं, जिनमें 8.80 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना का भवन, गांव झूड़ोवाल में 89 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कमरों, देहलां के रायपुर सहोड़ा में 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवासीय भवन, बसदेहड़ा में 4.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांव झूड़ोवाल में 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, गांव रामपुर के लिए 50 लाख रुपये की लागत से होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, गांव बडैहर (रामपुर तलाई क्षेत्र) में 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल, बडैहर में (मोहल्ला चिलांवाला) 71 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल, रामपुर बेला में 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल, 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मलूकपुर माजरा जलापूर्ति योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत लोअर देहलां संतोष कुमारी, उप प्रधान राहुल मेनन, पूर्व प्रधान रमा टिकड़ा व देवेन्द्र कौशल, पूर्व जिला परिषद् सदस्य अविनाश मनन के अलावा पुनीत कौशल, सोनू वत्स, मंगत राम सोनी, शिव वत्स, विनीत मनन, बग्गा मनन, रमन कौशल, श्याम मनन, नरेश वत्स, महेश थिन्ड, राज वत्स तथा काला थिंड उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को जमीनी स्तर पर मिला प्रचंड जनादेश, कांग्रेस के नेताओं के पैरों तले जमीन नहीं : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज अपने अपने क्षेत्र में हुए धराशाई, देवतुल्य जनता का आभार चमियाणा जिला परिषद वार्ड के भाजपा समर्थित विजेता खुश विक्रम सेन ने की नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने नागबाड़ी में नाग मंदिर में की पूजा-अर्चना

विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा एएम नाथ। नूरपुर :  उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज नागबाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर जठेरे पठानिया में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए बजट में 15 करोड़ रुपए का प्रावधान- यादविंद्र गोमा*

*भुआणा में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय सामूहिक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ। पंचरुखी, 17 दिसंबर :  आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों और बागवानों की आजीविका...
Translate »
error: Content is protected !!