वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर की विस्तृत चर्चा : ज़िला परिषद की विशेष बैठक की ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा करने के अलावा विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में मनरेगा सेल्फ 2025-26 का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित सेल्फ में विकास खंड जिला के सभी विकास करो के तहत 73619 कार्यों के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में 375 करोड़ रूपयों के कार्य शामिल है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत बनाई गई विभिन्न स्थाई समितियों के निर्णय अनुसार बैठक का आयोजन करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
साथ ही बैठक में यह भी चर्चा की गई कि विभागीय सहायक अभियंता द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अधीन निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक कार्यों के निरीक्षण के लिए वाहन उपलब्ध करवाया जाए।
चर्चा की गई बैठक में जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी की समय अवधि खत्म होने पर यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारी विभाग की आवश्यकता अनुसार कार्य करता रहेगा जिसके लिए बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष हकम सिंह, अध्यक्ष पंचायत समिति चम्बा गुरुदेव, खंड विकास अधिकारी भरमौर रमनवीर सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान सहित जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस से बदल गई मदन लाल और रत्न चंद की जिंदगी : अब एनपीएस से 10 गुणा ज्यादा मिलने लगी पेंशन, बुढ़ापे की चिंता हुई दूर

हमीरपुर 14 जनवरी। अपनी जवानी के अहम वर्षों को सरकारी सेवा के लिए समर्पित करने वाला कर्मचारी जब सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर होता है तो उसे अपने बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है। एक...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी – जा रही थी हिमाचल से पंजाब : चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

रोहित भदसाली।  ऊना : : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सेब की फसल पर मौसम की मार : बाजार में आवक 48% तक घटी, उत्पादन 3.5 से 3.75 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार खराब मौसम ने सेब की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले साल की तुलना में अब तक करीब 48 फीसदी कम सेब बाजार में...
Translate »
error: Content is protected !!