वर्ष 2026-27 में हमीरपुर में 2063 करोड़ के ऋण आबंटन की संभावना : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की लांचिंग

by
एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला हमीरपुर मंें लगभग 2063 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन की संभावना है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को जिला के लिए नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना (पीएलपी) रिलीज करते हुए यह जानकारी दी।
इसमें कृषि क्षेत्र के लिए 793.66 करोड रुपये, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए 1086.04 करोड़, शिक्षा, आवास, नवीकरणीय ऊर्जा, सामाजिक अवसंरचना आदि जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 183.20 करोड़ रुपये का आवंटन शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि पीएलपी नाबार्ड द्वारा तैयार की जाती है और इसमें प्राथमिकता क्षेत्र ऋण कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए ऋण क्षमता शामिल है। यह योजना कृषि, एमएसएमई और सामाजिक बुनियादी ढांचे सहित प्रमुख क्षेत्रों को वित्तीय सहायता बढ़ाकर हमीरपुर जिले में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। पीएलपी ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण पारिस्थितिकी तंत्र में सभी हितधारकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उत्प्रेरक होगी।
उन्होंने कहा कि पीएलपी में उल्लिखित अनुमान बैंकों के लिए एक आधारभूत मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे, ताकि वे अपनी ऋण गतिविधियों को तीव्र कर सकें और प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पूरी क्षमता का दोहन कर सकें। उपायुक्त ने जिले के ऋण और विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इस दस्तावेज का लाभ उठाने में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के महत्व पर जोर दिया और इन अनुमानों को मापन योग्य परिणामों में बदलने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया। उन्होंने बैंकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आम लोगों को ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब व गगरेट में चुनावी तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण

ऊना :   उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अंब व गगरेट में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने सबसे पहले महाराजा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब में स्थापित किए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जानिए अहम निर्णय हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के : मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो वर्षों के दौरान प्रदेशवासियों और कांग्रेस हाईकमान के अटूट समर्थन के लिए किया आभार व्यक्त

रोहित जसवाल। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. मदन कुमार

शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से होंगे जागरूकता कार्यक्रम एएम नाथ।  मंडी, 01 जून। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) समिति की बैठक कामक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!