‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

by
रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू किया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने यहां टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत आने वाली 66 पंचायतों तथा नगर परिषद हमीरपुर के जनप्रतिनिधियों, स्कूलों और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा अन्य लोगों ने भाग लेकर नशा उन्मूलन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि जिला के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। इसके खात्मे के लिए सभी जिलावासी पुलिस का सहयोग करें और ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दें।
भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान को एक सुनियोजित ढंग से चलाया जाएगा तथा इसे जिला की प्रत्येक पंचायत के हर वार्ड तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की विधिवत शुरुआत से पहले प्रारंभिक चरण में जिला पुलिस ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन से संबंधित संगोष्ठियां आयोजित की हैं और अब इसमंे सभी पंचायतों एवं शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग को भी जोड़ा जा रहा है।
एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के सभी थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत हमीरपुर थाने से की जा रही है। इसी तरह अन्य थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा नशा उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। एसपी ने कहा कि इसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि उन्हें अपने इलाके की हर घटना की जानकारी होती है तथा वे नशे के सेवन या तस्करी में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसने में मददगार साबित हो सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे नशा विरोधी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा इससे संबंधित एक गीत भी दिखाया गया। एएसपी राजेश कुमार ने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी के लिए विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और पंचायत जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एसआई रीतू ने किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त राकेश शर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी, डीएसपी नितिन चौहान, डॉ. अजय अत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण

ऊना (25 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज लगभग 48.48 लाख रुपए की लागत से बन रहे मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संयंत्र को जल्द से जल्द शुरू करने तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रीय वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में किसानों -बागवानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से करवाया अवगत

उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत एएम नाथ।  चंबा, 18 जनवरी :   किसानों और कृषि-उद्यमीयों की वित्तीय सहायता से सशक्तिकरण के उदेश्य से आज बचत भवन चंबा में ज़िला उद्यान विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन : भूधंसाव की रोकथाम के लिए त्वरित समाधान के साथ ही सुझाएगा भविष्य के लिए दीर्घकालिक उपाय

मंडी,27 सितंबर। मंडी की टारना पहाड़ी में बरसात में हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारणोंको खंगालने और इसे रोकने के उपायसुझाने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) चंडीगढ़ का दो सदस्यीय दल बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!