वार्ड नंबर 1 में स्थापित नए ओपन एयर जिम का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

by

मोहाली, 11 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा फेस-2, वार्ड नंबर-1 में स्थापित किए गए नए ओपन जिम का उद्घाटन किया गया, जिसके लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से 5 लाख रुपए की ग्रांट दी थी।
इस दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि ओपन एयर जिम से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा और पार्क में सैर करने के दौरान लोग कसरत भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है और हमें उसका ध्यान रखना चाहिए। यह जिम हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मोहाली का बहुत विकास हुआ था और अब वह क्षेत्र के विकास हेतु लगातार ग्रांट जारी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, जसप्रीत कौर एमसी, राजा कंवर जोत सिंह, कुलजीत बेदी डिप्टी मेयर, जसप्रीत गिल एमसी, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब युवा कांग्रेस, जोगिंदर सिंह प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन एचआईजी, हरमीत सिंह गुजराल, मनजोत कौर, हरमीत आनंद, कुलदीप सिंह, चिरंजी लाल, कुलदीप बराड़, उधम संधू, राम लाल, बिरदी चंद, गुरदीप सिंह कलसी, संजय राजदान, डॉ हरप्रीत सिंह नीरज कुमार, अमन स्लैच, सुधीर कुमार, कर्नल रविंदर सिंह, कर्नल एसएस संधू, कर्नल पीएस संधू, कर्नल अमरजीत संधू भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब में सरकारी कार्यालय, बजार, मंदिर, गुरूदुारे व मसजिदें इत्यादि सभी कुछ खुला लेकिन स्कूल बंद : स्कूल प्रबंधक

गढ़शंकर: गढ़शंकर तहसील के अंर्तगत पड़ते ईलाके बीत के निजी स्कूलों के प्रमुखों व प्रबंधकों की मीङ्क्षटंग एनएसएएम एसएस स्कूल अचलपुर के प्रबंधक सुच्चा सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शीला देवी मेमोरियल हाई स्कूल...
article-image
पंजाब

65 ग्राम नशीले पाऊडर सहित महिला ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 65 ग्राम नशीले पाऊडर सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि एएसआई ओकांर सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाब के 2 युवकों की मौत : शोक में पूरा परिवार

चंडीगढ़ :  कनाडा से आज एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। एक भयानक सड़क हादसे में दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने...
article-image
पंजाब

रवनीत सिंह के शो ‘कंटीनी मंडीर’ की शूटिंग के दौरान खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लगीं रौनकें 

गढ़शंकर, 25 अक्तूबर: पिछले एक दशक से एमएच1 चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘कंटीनी मंडीर’ के सुपरस्टार होस्ट रवनीत सिंह स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में अपने शो की शूटिंग के...
Translate »
error: Content is protected !!