विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मई। विंग्स स्केल-अप परियोजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा परियोजना से जुड़े अन्य हितधारकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना की रणनीति पर विचार-विमर्श करना, अब तक की प्रगति की समीक्षा करना तथा क्षेत्रीय स्तर पर सभी संबंधित पक्षों को परियोजना के उद्देश्यों के प्रति संवेदनशील बनाना था।
May be an image of 18 people, people studying and text
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि विंग्स स्केल-अप परियोजना हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत जिला ऊना में विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े मानकों में सुधार लाने पर बल दिया जा रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में अम्ब ब्लॉक को चयनित किया गया है, जहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आईसीडीएस विभाग द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस परियोजना के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। परियोजना की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित हितधारकों के साथ बैठकें आयोजित कर रणनीति तैयार की गई है। साथ ही स्टाफ, उपकरण, पोषण संबंधी पूरक (न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स) और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का आकलन भी कर लिया गया है। आगामी प्रशिक्षण सत्रों के लिए कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने विंग्स स्केल अप परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी हितधारकां को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की।
इसके साथ ही उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना को सभी ब्लॉकों में क्रियान्वित किया जाएगा जोकि बाद में इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू होगा और उसके उपरांत प्रदेश एक नेशनल मॉडल तैयार करेगा।
कार्यशाला के दौरान सोसायटी फॉर अप्लाइड स्टडीज (एसएएस), नई दिल्ली की निदेशक डॉ. शर्मिला मजूमदार ने विंग्स स्केल-अप परियोजना की रूपरेखा पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी साझा की। वहीं, सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर ने परियोजना के लिए तैयार किए जा रहे पोषण पूरकों की जानकारी दी।
इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, एमएस संजय मनकोटिया, समस्त बीडीओ और खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह : 333 विद्यार्थियों को डिग्री और 12 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 36 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान

, विद्यार्थियों को राष्ट्र विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया एएम नाथ।  मंडी :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के पहले दीक्षांत समारोह में 333 विद्यार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

खजियार में बूथ लैवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं से की वार्ता एएम नाथ। चम्बा :  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ है। देश में लगभग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लगातार जारी है प्रशासन की बाजारों में व्यवस्था सुधार की कवायद, डीसी ने मैहतपुर बाजार का किया दौरा

‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन’ निर्धारण के संबंध में संभावित स्थलों का लिया जायजा रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. ऊना जिले के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण और सुव्यवस्था स्थापित करने...
Translate »
error: Content is protected !!