विकास कार्यों की प्रगति पर विधानसभा अध्यक्ष की पैनी नजर : चंबा में इंडोर स्टेडियम, हेलीपोर्ट और पुल परियोजनाओं का निरीक्षण

by

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पाठानिया ने सोमवार को चंबा शहर और इसके आसपास चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दौरे की शुरुआत पुलिस मैदान वारगाह में चल रहे उन्नयन कार्यों के निरीक्षण से की। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन इंडोर खेल स्टेडियम का दौरा किया, जहां उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम के पिछले हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रभावी जल निकासी प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
इसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन विभिन्न विभागीय भवनों का निरीक्षण किया। साथ ही जिला ट्रैफिक कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया और यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
निरीक्षण के अगले चरण में कुलदीप सिंह पाठानिया ने ओल्ड शीतला ब्रिज के पुनर्स्थापन कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शीतला पुल से कसाकड़ा मोहल्ला होते हुए मुख्य बाजार चंबा तक वाहनों के आवागमन को पुनः शुरू करने की मांग रखी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का भी दौरा किया। अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि हेलीपोर्ट का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
अपने दौरे के दौरान कुलदीप सिंह पाठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : मुकेश रेपसवाल

जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन एएम नाथ। चम्बा ;  मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि : पहली दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में होगा आयोजन

रोहित राणा ।  ऊना, 20 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के गांव घ्याण में आयोजित की गई महलोग सभा की बैठक

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) : महलोग सभा द्वारा चलाए गए पंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाड़ियां के घ्यान में अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बदमाश आदमी है, पता नहीं कब…सलमान खान को राकेश टिकैत की सलाह सलमान को माफी मांगनी चाहिए

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। इस मामले में किसान नेता राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!