विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – DC राघव शर्मा

by

ऊना, 22 सितम्बर – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े विकास कार्यों को 60ः40 की रेशो को ध्यान में रखकर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने एलडीएम को भी निर्देश दिए कि एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के मामलों को जल्द ही ऋण उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूर्ण करवाएं तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यों को पूर्ण करने हेतू पंचायत के प्रस्ताव व पूर्ण प्राकलन सहित डीआरडीए को भेजना सुनिश्चित करें ताकि इनकी स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को पंचायत स्तर तथा खंड स्तर पर मनाना सुनिश्चत करें। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, पीओ डीआरडीए शैफाली व बीडीओ उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरे देश में राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय यात्रा, हिमाचल में प्रदर्शन पर लग रही है रोक -धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने से असंतोष की आवाज़ें नहीं दबा पाएगी कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला दौरा होगा ऐतिहासिक एएम नाथ। शिमला :   जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री के साथ हैं देश और देवभूमि हिमाचल के लोग- भारत के बजाय पाकित्सान के पाले में खड़े हैं कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

अपने मंत्रियों पर लगाम लगाएं मुख्यमंत्री, देश के ख़िलाफ़ बोलकर किसका भला कर रहे राजनीति में असहमति आम बात लेकिन देश नीति पर मतभेद शर्मनाक एएम नाथ। शिमला :  शिमला के आशियाना में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का ‘अवैध’ हिस्सा’ : कोर्ट ने लगाई रोक

एएम नाथ। मंडी :  हमारे भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने भीतर कई रहस्य को समेटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आप लोगों को इस लेख में एक ऐसे ही...
Translate »
error: Content is protected !!