विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

by
एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य उत्कृष्ट स्तर पर किया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने आज तीन स्थानों पर सड़क की गुणवत्ता की जांच की है और हर स्थान पर कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी हैं।
श्री पठानिया ने कहा कि यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी। सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विभाग को कार्य इसी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक बसों पर 50 प्रतिशत और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

1,000 चिन्हित मार्गों पर संचालित होंगी बसें, पांच वर्षों तक मिलेगा मासिक परिचालन प्रोत्साहन महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत तथा विद्यार्थियों को मिलेगी रियायती यात्रा सुविधा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप समाहित डिग्री कार्यक्रम एवं नए कौशल आधारित स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होंगेः शिक्षा मंत्री

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं सुधारों...
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सुंदरनगर ।  पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत 16 ग्राम सभाओं के लिए हुए बीडीसी चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक पुलिस व होमगॉर्ड के जवान

ऊना मार्च: माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मेले के सफल आयोजन के...
Translate »
error: Content is protected !!