विकास पर फोकस, विधायक डॉ. इशांक की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और नई योजनाओं पर मंथन के लिए विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। अशोक चक्र हाल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त आशिका जैन, एडीसी निकास कुमार, डॉ. पंकज शिव, डॉ. कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार, रिंकी, बीडीपीओ अवतार सिंह, सुनीता पाल, सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक डॉ. ईशांक ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता से जुड़ी सेवाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, जिससे आम लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास कार्य में अनावश्यक देरी या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की हिदायत दी। बैठक में सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सीवरेज, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, तथा अन्य ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। डॉ. ईशांक ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं होने चाहिए बल्कि इनका असर ज़मीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे लोगों से सीधे जुड़कर उनकी वास्तविक जरूरतों को समझें और योजनाओं में शामिल करें।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट्स और चुनौतियों की जानकारी दी। बैठक का समापन करते हुए विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है और इसके लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में इंवेस्टीचर सेरेमनी सत्र 2023-24 के लिए प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर ने कहा कि यह समारोह एक विशेष अवसर...
article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
article-image
पंजाब

22 जून को करेंगे शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन : पूर्व सैनिकों ने फौज में भर्ती की नई योजना खिलाफ बैठक की

गढ़शंकर : पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर की फौज में भर्ती की नयी योजना खिलाफ एक विशेष बैठक सूबेदार मोहनलाल हाजीपुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में...
article-image
पंजाब

सुखबीर की भगवंत मान को चुनौती – हिम्मत है, निकलवा लें होटल के कागज..

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बादलों के सुखविलास होटल को लेकर दिए बयान पर सुखबीर बादल ने तिखी प्रतिक्रिया जताई है। सुखबीर बादल ने भगवंत मान को स्पष्ट किया है कि यदि उनमें...
Translate »
error: Content is protected !!