विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

by
 रोहित जसवाल। ऊना, 11 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में इन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरोली में निर्माणाधीन डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज, पुल, बस अड्डा और विश्राम गृह को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने और तय समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन तैयार किया जा रहा है। इसे एक उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां अगले शैक्षणिक सत्र से एमए तथा अन्य डिग्री कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं शुरू होंगी। यहां मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्सेज तथा ललित कलाओं में म्यूजिक सहित अन्य डिग्री कोर्स भी उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा, हरोली में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से नया बस अड्डा निर्माणाधीन है। इस परियोजना को भी 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए गए हैं। नए बस अड्डे के बनने से स्थानीय यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, हरोली में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से जलशक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विश्राम गृह का कार्य भी 31 मार्च तक पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गति तेज करें ताकि निर्धारित समय सीमा में पूरा करके ये परियोजनाएं जनता को समर्पित की जा सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत दो घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर हुए सहमत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक बिंदुओं- लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

ऊना : 16 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विकास खंड ऊना के गांव पूना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी...
Translate »
error: Content is protected !!